– मुख्यमंत्री योगी ने जीडीए को सौंपा राजनगर एक्सटेंशन में स्टेडियम निर्माण का जिम्मा
– मानसरोवर भवन से लेकर आरआरटीएस, मेट्रो, स्मार्ट सिटी और हाई-टेक सुविधाओं तक 60 से अधिक योजनाओं पर तेज़ी
– जनहित में खुलेंगे कैलाश मानसरोवर, उत्तरांचल व पूर्वांचल भवन
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनगर एक्सटेंशन में अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराएगा। गुरूवार को इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के विकास कार्यों से संबंधित पत्रकारों को संबोधित किया। पूर्व उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ गाजियाबाद के विकास संबंधी समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने राजनगर एक्सटेंशन में बीआईसीआई द्वारा निर्मित कराए जाने वाले क्रिकेट स्टेडियम को अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव मांगा। राजनगर एक्सटेंशन में बीआईसीआई ने यहां पर 32 एकड़ जमीन खरीदी थी। स्टेडियम का 2026 तक निर्माण करने के दावे किए गए। मगर क्रिकेट स्टेडियम नहीं बन सका। 450 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम बनना था। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर भवन,पूर्वांचल भवन,उत्तरांचल भवन आदि का उपयोग आम जनता के लिए देने का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कैलाश तीर्थ यात्री सतेंद्र सोनी,प्रिया सुकरानी,रविनाश,शशि,मनोज कुमार सहित 46 मानसरोवर यात्रियों को किट प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के 8 वर्षों में जनपद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि देश की पहली नमो भारत ट्रेन का आरआरटीएसी द्वारा दिल्ली के अशोक से मेरठ साऊथ तक संचालन किया जा रहा है। यह जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद,गाजियाबाद, गुलधर,दुहाई, मुरादनगर,मोदीनगर आदि स्टेशन से होकर जाती है। इसके साथ ही 10641.69 करोड़ रुपए का वन डिस्ट्रिक-वन उत्पाद के तहत इंजीनियरिंग गुड्स निर्यात किया गया। 8468.63 करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश कर 11,27,692 लाभार्थियों को रोजगार दिया गया है। 1781.21 करोड़ की लागत से दिलशाद गार्डन(दिल्ली)से शहीद स्थल नया बस अड्डा तक मेट्रो ट्रेन का विस्तार किया गया। 546.95 करोड़ रुपए की लागत से अमृत कार्यक्रम-2.0 के अंतर्गत गाजियाबाद सिवरेज योजना (करहेड़ा जोन) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम ब्लूमिंग पिलेंथिरोपिसिस मेयर चैलेंज की फाइन लिस्ट में चयनित होने वाला देश का दूसरा नगर निगम हैं। नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है, जिसने कार्बन उत्र्सजन कम करते हुए विश्व स्तर पर आय बढ़ाने का कार्य किया है।
192.89 करोड़ रुपए की की लागत से 65.15 किलोमीटर की मुख्य 9 सड़कों का निर्माण कराया गया। जबकि जीडीए ने 184.71 करोड़ रुपए की लागत से मधुबन-बापूधाम योजना में 665 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कराया गया। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 103.11 करोड़ रुपए की लागत का स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का कार्य प्रस्तावित है। 94.94 करोड़ रुपए की लागत का नगर निगम गाजियाबाद के नवीन कार्यालय भवन का कार्य प्रस्तावित है।राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 85.75 करोड़ रुपए की लागत का इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। रेलवे सम्पार संख्या-153 कोट गांव फाटक धोबी घाट पर आरओबी का निर्माण लगभग 79.09 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे विभाग द्वारा कराया गया। जीडीए का लागत का कुल 50 प्रतिशत अंशदान दिया गया। आरओबी से आवाजाही जारी है। 66.35 करोड़ रुपए की लागत से अमृत कार्यक्रम-2.0 के अंतर्गत लोनी सिवरेज योजना फेज-3 पार्ट-1 का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 60.50 करोड़ रुपए की लागत से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर सिविल टर्मिनल का निर्माण कराया गया। 60 करोड़ की लागत से आस्था को नमन करते हुए इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का निर्माण कराया गया।
56.58 करोड़ की लागत से राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर दो फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया। 55 करोड़ की लागत से नेहरू नगर ऑडिटोरियम,सिटीजन क्लब,स्वीमिंग पूल एवं कार पार्किंग का निर्माण कराया गया। 45.84 करोड़ की लागत से मधुबन-बापूधाम योजना में 1360 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कराया गया। 38.83 करोड़ की लागत से नया बस अड्डा के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण,मेरठ रोड तिराहे पर 35 करोड़ की लागत से रोटरी एवं 3 लेन ग्रेड सैपरेटर का निर्माण कराया गया। 34.98 करोड़ की लागत से शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सीएम ग्रिड-2023-24 पैकेज-1 के अंतर्गत 15.54 करोड़ रुपए की लागत से शेषनाग द्वार से एलिवेटिड रोड तक सड़क चौड़ीकरण व विकास कार्य चल रहा है।
सीएम वीएमवाई के अंतर्गत 13.15 करोड़ की लागत से गाजियाबाद नगर निगम के मोहननगर जोन कार्यालय को मॉडल जोनल कार्यालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा 11.73 करोड़ की लागत से गोविंदपुरम 47वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण कराया गया। 11.73 करोड़ की लागत से 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लोनी में निर्माण किया गया। वर्तमान में जनपद के मुरादनगर में भगवान परशुराम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य 92.5 लाख एवं गाजियाबाद में श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर कॉरिडोर का 5.52 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य जारी है। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बंधा रोड के समीप नगर निगम की 1.4 हेक्टेयर भूमि पर 1300 गोवंशों के लिए अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण कराया गया हैं।
















