गाजियाबाद। कला क्षेत्र इतना व्यापक है कि इसमें जितना भी कर लिया जाए उतना ही कम है और श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय लगातार छात्राओं को अपना कौशल प्रदर्शन करने के अवसर दे रहा है। जिसमें छात्राएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। रक्षाबंधन के पावन उत्सव पर भी विद्यालय ने छात्राओं के लिए ऑनलाइन राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल व प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं के उत्तम कौशल प्रदर्शन, प्रस्तुतीकरण व कठिन मेहनत की भरपूर प्रशंसा की और छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को न केवल बेहतर मंच मिलता है, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता 6 से 8वीं तक की सभी कक्षाओं में करायी गई। प्रतियोगिता का संचालन कलात्मक वर्ग की संयोजिका रचना वाष्र्णेय व कला शिक्षिका दीपा श्रीवास्तव, शिखा शर्मा और सोनल शर्मा द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य पूजा श्रीवास्तव, बीनू गर्ग, और साथ में रीना अग्रवाल रही। प्रथम पुरस्कार विजेता दिया सिंह बिष्ट ,पलक मेहता और छवि राणा। द्वितीय पुरस्कार लावण्या चौधरी, साक्षी जुयाल और हर्षिता राठौर। तृतीय पुरस्कार विजेता अर्शिया सिंह, दीपांशी वर्मा और वंशिका यादव। सांत्वना पुरस्कार आशी शाक्य ,शगुन सिंघानिया, अर्शिता मौर्य, श्रुति त्रिपाठी, वैष्णवी ,संस्कृति श्रीवास्तव, मनस्वी शर्मा रहीं।
















