गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के लिए मिलन एंबिएंस वेंकट कविनगर में गुरूवार को जिला अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक राम किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी रमेश मुटनेजा व राकेश चतुर्वेदी की देखरेख में संपन्न हुआ।
चुनाव कराने के लिए महानगर अध्यक्ष पद पर गोपीचंद, महामंत्री पद पर अशोक चावला व कोषाध्यक्ष पद पर नरेश अग्रवाल के प्रस्ताव पर 34 संस्थाओं के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा विचार व्यक्त कर समर्थन किया गया एवं सभी के द्वारा वर्तमान तीनों पदाधिकारियों को पुन: निर्विरोध निर्वाचन का प्रस्ताव चुनाव पर्यवेक्षक व दोनों चुनाव अधिकारियों से किया गया। उसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक राम किशोर अग्रवाल ने उपरोक्त तीनों पदाधिकारियों के लिए प्रस्ताव रखने को कहा।
जिस पर चुनाव कराने के लिए महानगर अध्यक्ष पद पर गोपीचंद महामंत्री, अशोक चावला कोषाध्यक्ष पद, नरेश अग्रवाल का प्रस्ताव मार्बल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोयल, गाजियाबाद टेंट हाउस एसोसिएशन के महासचिव मुकेश त्यागी ,केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी और अनुमोदन टिंबर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, गोल मार्केट घंटाघर के अध्यक्ष राकेश बवेजा, लाल कुआं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने किया। इसके पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश मुटनेजा एवं राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला एवं कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया। गोपीचंद छठी बार व अशोक चावला और नरेश अग्रवाल पांचवीं बार लगातार निर्वाचित हुए। चुनावी प्रक्रिया से पहले महानगर उद्योग मंडल द्वारा विभिन्न विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 20 व्यापारियों को मनोनीत किए जाने पर सभी को सम्मानित किया।
















