योगी के समर्थन में गोस्वामी समाज 3 अक्टूबर को भरेगा हुंकार

-भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी को मिली धमकी, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

गाजियाबाद। गोस्वामी समाज सभा की ओर से 3 अक्टूबर को लालकुंआ स्थित मानसरोवर पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में हुंकार सभा का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार को अखिल भारतीय दशनाम सभा एवं गोस्वामी समाज संघर्ष समिति ने राकेश मार्ग में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान महेश गिरी ने बताया जनपद में करीब 80 हजार गोस्वामी समाज की आबादी है और पश्चिमी यूपी में करीब 4 लाख 25 हजार है। इसलिए सभा में गोस्वामी समाज की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में गोस्वामी समाज को पिछड़ी जाति में सम्मल्लित किया गया है। यूपी गजट में जातिगत आंकड़ो को अभिलेखों में अंकित करें और साथ ही भाजपा के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह को हाल ही में मिली धमकी को लेकर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 3 अक्टूबर को हुंकार सभा में सभी उक्त मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा।

बिजेन्द्र गिरि ने कहा कि प्रदेश में गोस्वामी समाज को पिछड़ी जाति में सम्मलित किया गया है, जिसमें गिरी, पुरी, ग्न, भारती, पर्वत, सागर, आश्रम, अरण्य, सरस्तवी, तीर्थ 10 नाम आते है। उक्त नामों को भी उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ी जाति में सम्मलित कर, प्रमाण पत्र जारी करे। भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी को मिली धमकी में पुलिस ने जो भी अभी तक कार्रवाई की है, उससे गोस्वामी समाज संतुष्ट नही है। अगर कोई भी अनहोनि होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। प्रेसवार्ता के दौैरान पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, एमजी गोस्वामी, मनोज कुमार गिरि, सलेख गोस्वामी, शील गोस्वामी, धर्म गिरि, डीके गोस्वामी, कृष्ण गोस्वामी, राजेश गिरि, अरुण गिरि आदि उपस्थित रहे।