यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाए सरकार: इन्द्रजीत सिंह टीटू

गाजियाबाद। यूक्रेन और रूस के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है। इस बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है। कीव स्थित भारतीय दूतावास के बाहर कई छात्र भारत सरकार से मदद मांग रहे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते युद्ध में भारतीय छात्र बुरी तरह फंसे हुए हैं। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा प्रधान एवं राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह टीटू ने कहा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में भारतीय लोगों को शीघ्र वापस लाने की सरकार से मांग की है। यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय प्रवासियों और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सक्रिय हो। परिवार वाले यूक्रेन में पढ़ रहे अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बहुत चिंतित हैं।

भारत सरकार तुरंत अपना दायित्व निभाए। इन्द्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि भारतवर्ष का कोई भी व्यक्ति अगर कहीं भी किसी भी आपदा में फंसा हुआ है। उसकी सुरक्षा करना उसको सुविधा देना उसको सुरक्षित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। सरकार द्वारा जो प्रयास किए जा रहे रहे है, वह दिखाई भी दे रहे हैं। लेकिन बच्चों को भारत वापस लाने में इतने प्रयासों से काफी समय लग जाएगा।
क्योंकि बच्चों की तादाद बहुत अधिक है और जब तक जिन परिवारों के बच्चे फंसे हुए हैं। बच्चे जब तक परिवार में सुरक्षित वापस नहीं आ जाते, माता-पिता बहन भाई बहुत चिंतित है। उसको केवल अंदाजा हम लोग लगा सकते हैं। अगर हम उन परिवारों से इस बारे में चर्चा करेंगे तो शायद हम उनकी बात भी नहीं सुन पाएंगे। उनकी रातों की नींद उड़ गई है ,जब से यह युद्ध शुरू हुआ है। हमारे परिवारों के फंसे हुए बच्चे वीडियो कॉलिंग करके मदद मांग रहे हैं। अपने जीवन की रक्षा की गुहार कर रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर मामला है। जिस पर प्रधानमंत्री गंभीरता दिखा रहे हैं। इसमें अति गंभीर होने की जरूरत है।