एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय में हुआ वार्षिक कार्यक्रम ”संकेत 2024” का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम टेक्नो कल्चरल फेस्ट ”संकेत 2024” का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रतिभा और रचनात्मकता का एक शानदार संगम देखा गया।
कार्यक्रम के सम्मानित मुख्य अतिथि एमिटी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.बी. शर्मा थे। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में सोमेन कोले जी तथा तैलान की उपस्थिति ने कार्यक्रम में छात्रों के मनोबल को बढाया। तीन दिवसीय असाधारण कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी प्रस्तुतियाँ, मॉडल प्रस्तुति, फैशन शो, समूह नृत्य, एकल गायन आदि के माध्यम से छात्रों ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया

जिनमें से अव्वल स्थान पाने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कार तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर उनको प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बालीवुड नाइट के अंतर्गत प्रसिद्ध गायिका आकांक्षा शर्मा ने अपने प्रसिद्ध गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. खंडाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार, और कुलसचिव पीयूष श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनरल जमील अहमद कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

चेयरमैन महेन्द्र अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथिगणों तथा छात्रों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम कें संयोजक प्रो. राकेश सपरा और सह-संयोजक डॉ. दीपा कंवर के साथ आयोजन समिति के अन्य मुख्य सदस्य डॉ. हरवीर सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) शालिनी शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. अवधेश प्रताप सिहं, डॉ. अन्नू बहल, निखिल निगम, डॉ. विभा सिहं, संदीप सिंह आदि ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अथक प्रयास किये।

एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय उन सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।