राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर गाजियाबाद पहुंचने पर सुशील पांडेय का भव्य स्वागत

-शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शिक्षकों में भरा जोश
-पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन: सुशील पांडेय

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार गाजियाबाद पहुंचने पर शनिवार को शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी द्वारा स्टॉल पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया गया।
स्वागत अभिनंदन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली व लम्बे अरसे से लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया और नई पेंशन योजना लागू कर दी गई।

जो शिक्षको व कर्मचारियों के हित में कदापि नही है। जिससे पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी आक्रोशित है। जिसमें पूरे देश के शिक्षकों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्र, अनुदेशक, संविदा शिक्षक एवम संविदा पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाना,नई शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रविधानों को हटाया जाना, देश के समस्त राज्यों में सातवे वेतन आयोग की अनुशंसा को शत प्रतिशत रूप से लागू किया जाना। इन्ही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूरे भारत में देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में पूरे देश में सभी शिक्षक चरणबद्ध रूप से आंदोलन कर रहे है। आंदोलन की तैयारी में संगठन की एक बड़ी बैठक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृव में जनकपुरी दिल्ली में होगी।

उन्होंने बताया पेंशन भीख नहीं हमारा अधिकार है। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी। कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा अनुज त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल, संयुक्त मंत्री मोहम्मद गालिब, ब्लॉक अध्यक्ष लोनी मनोज डागर, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर अमित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रजापुर मनोज त्यागी, आदि उपस्थित रहे।