गाजियाबाद। सामाजिक संस्था दीक्षा द ह्ययूमन अवेयरनेस सोसाइटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेई एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर शुक्रवार को हवन कर ब्राहृाणों को कंबल वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर मंत्री गुन्जन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी, राजनगर मंडल के मंडल मंत्री प्रिन्स राठौर, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, महासचिव मनोज पंत ने भारत रत्न अटल विहारी वाजपेई एवं पं. मदन मोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम के दौरान महानगर मंत्री गुन्जन शर्मा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। भारतरत्न का सम्मान देकर केंद्र सरकार ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्तां को गौरवान्वित किया है। अटल विहारी वाजपेई के वाक्य अंधेरा हटेगा, सूरज चमकेगा, कमल खिलेगा को उद्वत करते हुए कहा कि आज कुछ देश विरोधी ताकतें समाज को तोड़कर कमल को कुम्हलाने का प्रयास कर रही है। मंडल मंत्री प्रिन्स राठौर ने कहा काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने कहा कि पेंटागन (अमेरिका) के इंजीनियर्स में से 47 ब्राह्मण समाज से हैं। पं. मदन मोहन मालवीय ने समाज में भेदभाव को मिटाया और कुरीतियों को दूर करने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। मालवीय जी धर्मनिष्ठ ब्राह्मण थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, भारत की अजादी के लिए समर्पित कर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वे ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, नैतिक मूल्यों के रक्षक, निर्धन बंधुओं को समर्पित होकर लगातार सत्तर वर्ष तक सेवा करते रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की चार बार अध्यक्षता करने वाले वे ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने युवाओं के मार्गदर्शन किया। इस दौरान राकेश शर्मा, दीपक, अवतार सिंह, पार्षद पति अनुज चौधरी, रंजन त्रिपाठी, प्रशांत रोहिल्ला, सोनू पाण्डेय, निशांत खुटैल, अभिषेक पांचाल आदि उपस्थित रहें।















