परीक्षा से पहले हाईस्कूल-इंटरमीडिएट केंद्र होंगे सैनेटाइज

-12 दिन में हाइस्कूल और 15 दिन में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी संपन्न

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा अब 8 मई से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा जहां 12 दिन तक चलेंगी। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिन में संपन्न कराई जाएगी। 8 मई से शुरू होकर परीक्षाएं 28 मई तक समाप्त हो जाएंगी। पहले यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होनी थीं,मगर पंचायत चुनावों के चलते अब बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दिया गया। दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होने के बाद चुनाव प्रक्रिया बंद हो जाएगी। ऐसे में 8 मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ जाने के बाद बोर्ड परीक्षाएं महज 15 दिन में संपन्न कराई जाएंगी। शनिवार 8 मई को पहली परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी। जिले में भी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 54 हजार 374 छात्र परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर हैंडवॉश, सेनेटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं,परीक्षार्थियों को भी बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मास्क रखे जाएंगे। ताकि कोई छात्र बिना मास्क के पहुंचता है तो उसे मास्क दिया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए नियमों के तहत केंद्रों पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। वहीं,परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों प्रति दिन सैनिटाइज कराया जाएगा। शारीरिक दूरी के तहत ही सीट लगाई जाएगी। परीक्षा से पहले सैनेटाइज किया जाएगा।