स्वतंत्रता सेनानी-शहीद परिवारों का भी माफ हो हाउस टैक्स : मनोज चौधरी

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाले परिवारों से भले ही एक साल तक टैक्स नहीं लिया जाए। मगर अब स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद परिवारों का भी एक साल तक हाउस टैक्स माफ करने की मांग उठने लगी है। नगर निगम के वार्ड-53 से कांग्रेस पार्षद मनोज चौधरी ने महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को पत्र भेजते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद हुए परिवारों का भी हाउस टैक्स माफ किया जाए। पिछले सदन में प्रस्ताव पास हुआ था। मगर वर्तमान सदन 7 साल शासन से इसकी स्वीकृति मांग रहे हैं। पार्षद मनोज चौधरी ने कहा कि नगर निगम में सदन ही सर्वोच्च होता है, सदन ही नीतिगत फैसले ले सकता है।उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त महोदय को किसने अधिकार दे दिया कि कोरोना संक्रमण काल के चलते इसमें किसी परिवार के सदस्य की मौत होने पर उसका वित्तीय वर्ष-2021-22 का हाउस टैक्स माफ कर दिया। बगैर नगर निगम कार्यकारिणी एवं सदन की बैठक बुलाए ही निर्णय लिया गया।