सेवक बनकर करूंगा शहर का विकास: सुशांत गोयल

लाइनपार क्षेत्र की कुटी परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी को मिला समर्थन

गाजियाबाद। शहर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल का जनसंपर्क अभियान जोरदार तरीके से चल रहा है। सभाओं और डोर-टू-डोर संपर्क के जरिए उनके पक्ष में एकतरफा चुनावी माहौल बनता जा रहा हैं। वे लगातार विकास के नाम पर शहर के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में विजयनगर क्षेत्र की कुटी परिषद सेक्टर 11 विजयनगर बी-ब्लॉक में उनका जोरदार स्वागत हुए। सभा में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर शहर के विकास के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल को भारी मतों से जिताने की बात कही। इस दौरान सुशांत गोयल ने कहा कि जनसेवा करने के लिए ही वे राजनीति में आए हैं।

इसी मुद्दे को लेकर उनका चुनावी अभियान आगे बढ़ रहा है। कुटी परिषद में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सेवक बनकर शहर का विकास कराना उनका मुख्य एजेंडा है। साथ ही गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। महिलाओं और बहनों को शहर में सुरक्षित वातावरण मिल सके यह भी चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता होगी। महिलाओं के सम्मान की प्रतिज्ञा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार कर रही है। उनके इस वायदे को हर हाल में निभाया जाएगा।

पार्षद पति विजय गोयल ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों से वायदा करते हैं कि सुशांत गोयल जनता से किया एक-एक वायदा निभाएंगे और क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव कराया जाएगा। जयप्रकाश शर्मा गुरुजी, डाक्टर डीके गर्ग, डाक्टर दीपक गोयल, हरेन्द्र सिंह राणा, सूरज पाल, आकाश गोयल, सुनील जैन, उपेन्द्र पाठक, चमन जाटव, लायक राम, कर्णपाल, यूनुस हाजी, लालाजी वेदपुरा वाले, बग्गा, बनवारी हलवाई, अतर सिंह प्रेसवाले, नत्थी सिंह, धर्मपाल सिंह, चंद्रमोहन गढवाली, जयप्रकाश गुरुजी, नसीम खान ठेकेदार, ज्ञानचंद गोयल, पिंटू पंडित, हरेन्द्र राणा, रोहित शर्मा, मेघनाथ, संजय जाट, मनोज जाट, राजनारायण, दानिश अली, कन्हैया लाल, शैलेन्द्र, गौरव पंडित, सोनू गैस वाले प्रेम किशोर, मुल्ला, पिंटू यादव, संजीव शर्मा, आशोक राधा स्वामी समेत सैंकड़ों लोग सभा में मौजूद रहे।