हिन्दूत्व है तो राष्ट्र है, यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी: स्वामी प्रबोधानंद गिरी

 हिंदू रक्षा सेना योगी सरकार को दिया समर्थन

गाजियाबाद। भारत के हर नागरिक की पहचान हिंदू के रूप में है। हिन्दू, कोई धर्म नहीं एक जीवन पद्धति और संस्कृति है, जबकि सनातन धर्म है। हम सभी को अपनी पहचान पर गर्व है। लोग हिन्दू को साम्प्रदायिक कहते हैं यह वही लोग है जो अयोध्या मथुरा काशी का सम्मान नहीं करते हैं। यूपी सीएम ने कहा हिंदू कोई धर्म नहीं है। धर्म तो सनातन है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रीय गौरव का विषय है। पूरी दुनिया ने राम को अपनाया लेकिन कुछ लोग अब भी विद्वेष करते हैं। रामायण काल में राक्षस भी ऐसा ही करते थे। यह बातें मंगलवार को नवयुग मार्किट में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी अध्यक्ष धर्म संसद ने कहीं। उन्होंने कहा यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में 1947 के बाद पहला ऐसा मुख्यमंत्री हुआ है जहां कावड़ यात्रा शान से निकलती है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है, आज सनातन हिंदू अपने त्योहारों को शान से मना सकता है सम्मान से जी सकता है।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है यह सकुशल रूप से संपन्न हो इसके लिए योगी सरकार बहुत जरूरी है। क्योंकि सारे दलों का एक ही काम है। हिंदुओं को अपमानित करना हिंदुओं के मान बिंदुओं का अपमान करना तथा श्री राम जन्मभूमि पर भव्य दिव्य मंदिर ना बने ऐसा प्रयास करते हैं।
ऐसा राज आज तक देखा नहीं गया तथा आज उत्तर प्रदेश से गुंडाराज माफिया राज समाप्त हो गया है। कानून का राज चारों तरफ दिखाई देता है, उत्तर प्रदेश के बड़े-बड़े गुंडे या तो जेलों में हैं या उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए। रात्रि को निकलते समय गांव पहले दिखाई नही देता था, बिजली ढूंढने से नहीं मिलती थी। आज पूरा उत्तर प्रदेश जगमगाता हुआ दिखाई देता है।

सोने की चिडिय़ा कहलाने वाला देश का प्रमुख भाग उत्तर प्रदेश है। इसीलिए हम सभी उत्तर प्रदेश वासियों का दायित्व बनता है, योगी आदित्यनाथ की सरकार 350 पार के साथ बने। इस दौरान हिंदू रक्षा सेना ने पूर्ण मनोयोग से योगी का समर्थन किया। प्रेस वार्ता में (एडवोकेट) जय कमल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, हिंदू रक्षा सेना के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, प्रदेश संयोजक नवीन त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री जन्म सिंह, चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।