-अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं करने वाले संबंधित जोन के प्रभारी पर होगी कार्रवाई
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) सीमा क्षेत्र में स्वीकृत नक्शे से ज्यादा अवैध रूप से निर्माण करने एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में किए जा रहे अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए अब जीडीए सख्त कार्रवाई करेगा। अगर अवैध निर्माण नहीं ध्वस्त किए गए तो संबंधित जोन के जोन प्रभारी पर कार्रवाई हो सकती है। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शहर में अवैध निर्माण को तोडऩे एवं अनाधिकृत कॉलोनियों को बसने से रोकने लिए पहले ही सख्त निर्देश जोन प्रभारियों को दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में अवैध निर्माण किए जाने की शिकायतें मिल रही है।
जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि जीडीए के जोन-1 से लेकर जोन-5 क्षेत्र अंतर्गत अवैध निर्माण तोडऩे के लिए सभी जोन प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर अवैध निर्माण नहीं तोड़े गए तो अब संबंधित जोन के जोन प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिल्डरों से लेकर अन्य लोगों ने जीडीए से स्वीकृत नक्शे से अधिक जहां पर अवैध निर्माण किए गए है। उन्हें चिन्हित कर जल्द तोडऩे एवं कंपाउंडिंग शुल्क वसूली करने के निर्देश दिए गए है। कंपाउंडिंग शुल्क की वसूली में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों द्वारा शत-प्रतिशत वसूली नहीं की गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जीडीए सीमा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को काटे जाने से रोकने एवं अवैध निर्माण रोकने के लिए पहले ही सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
जीडीए सचिव ने बताया कि जीडीए के जोन-2 एवं जोन-3 क्षेत्र में अवैध निर्माण की ज्यादा शिकायत मिल रही है। जोन प्रभारियों को अवैध निर्माण नहीं होने देने एवं अवैध निर्माण को जल्द तोडऩे के लिए जोन प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।अगर अवैध निर्माण नहीं तोड़े जाते है तो अब संबंधित जोन के जोन प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी रूप में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे ही जीडीए के जोन-4 एवं जोन-5 क्षेत्र में अवैध निर्माण की कुछ शिकायतें मिली है। इनके जोन प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए है कि बगैर नक्शा पास कराए अवैध रूप से किए जाने वाले अवैध निर्माण को तोड़ा जाए।अगर कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित क्षेत्र के जोन प्रभारी के साथ वहां के अवर अभियंता की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
















