-लड़की हूँ लड़ सकती हूँ के उदघोष के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
-साहिबाबाद की समस्याओं का तत्काल समाधान, पानी की समस्या होगी दूर
गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संगीता त्यागी के मुख्य कार्यालय का सोमवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने जितेंद्र बघेल राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज आदि की मौजूदगी में सेक्टर-12 वसुंधरा में उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ राय एआईसीसी सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर ने किया। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जो वादा किया वह वादा निभाया, आपने वादा किया था कि आप 40 पर्सेंट टिकट नारी शक्ति को देंगे। गाजियाबाद जिले में 5 सीटों में 2 सीट नारी शक्ति को दी। उन्होंने कहा अन्य राज्यों में भी इसका प्रभाव होगा और अन्य पार्टियों में भी इसको लेकर बेचैनी है। उन्होंने कहा कि आज 100 में से 60 लोग बेरोजगार हैं। युवा बेरोजगार रहेगा तो देश कैसे तरक्की करेगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं की, किसानों की, हर मजदूर गरीब व्यक्ति की आवाज उठाई है। चाहे वो कोविड-19 के समय हो या लॉकडाउन के समय हो और कांग्रेस इसी तरह आगे भी हर व्यक्ति हर मजदूर हर किसान की आवाज उठाती रहेगी, कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचारधारा है। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने कहा क्षेत्रवासियों को आज ऐसे प्रत्याशी की जरूरत है जो उनके दिन प्रतिदिन आने वाली समस्याओं का समाधान तुरंत करवा सके, जिसके लिए एक शिक्षित उम्मीदवार होना चाहिए जो क्षेत्र में निरंतर लोगों से मिलता रहे उनकी समस्या सुनता रहे और उन्हें सुलझाने का प्रयास करता रहे, इस पर कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी पूर्ण रूप से खरा उतरेगी।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा ने कहा कि जब सीईएल को बेचा जा रहा था। तब कांग्रेस ने आवाज उठाई और उसको बेचने से बचाया। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद विधान का हर मुद्दा बहन संगीता त्यागी का मुद्दा होगा और हर मुद्दे का समाधान करने के लिए संगीता त्यागी जी भरसक प्रयास करेंगी। महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वर्तमान भाजपा सरकार ने कोई कार्य किये होते तो अपने कार्यों का वर्णन करते हैं ना कि धर्म के आधार पर लोगों के बीच जहर का बीज बोते।
कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी ने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर व्यापारी और नौजवान सभी बदहाल है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और नौजवान बेकार घूम रहा है। किसानों को फसलों की कीमत और खाद पानी नहीं मिल रहा है। अन्ना मवेशियों से किसानो की फसल को बचाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। रात दिन किसान जाग कर अन्ना मवेशियों से फसलों रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा साहिबाबाद विधानसभा के हर मुद्दे को सुलझाने के साथ 1 डिग्री कॉलेज, हॉस्पिटल, पेयजल की समस्या और सड़कों की समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश त्यागी ने समस्त क्षेत्रवासियों और सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी और बहन संगीता त्यागी जी को आशीर्वाद प्रदान करें और संगीता त्यागी को भारी मतों से विजय बनाएं।
पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने कहा भाजपा सरकार ने धर्म के नाम पर उत्तर प्रदेश में घोटाला किया है। यूपी में राम मंदिर के नाम पर घोटाले हुए हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। कुशासन जल्द ही समाप्त होने वाला है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में केवल युवाओं को बेरोजगारी के सिवाए कुछ नही मिला है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान कार्तिक कौशिक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, विजय चौधरी, आरिफ राजा, नरेंद्र भारद्वाज, वीर सिंह चौधरी, पूजा मेहता, एडवोकेट दीप्ती, डॉक्टर रत्ना नारायण पांडेय, ओडी त्यागी, मनोज त्यागी मकनपुर, राकेश त्यागी सिहानी, योगेश त्यागी, अमरीश गोल्डी, पकज तजानिया सहित सम्मानित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।















