हार्ट अटैक आने पर छोटे से उपाय से भी बचाई जा सकती है जान: डॉ. मनोज गोयल

हार्ट अटैक, एक्सीडेंट से घायल व्यक्ति और मिर्गी का दौरा आने पर बचाव की दी जानकारी

गाजियाबाद। कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे को लेकर विशेषज्ञ चिंतित हैं। पिछले कुछ वर्षों के 40 से कम आयु के कई लोगों की हार्ट अटैक के कारण मौत भी हो चुकी है। आश्चर्यजनक बात यह भी है कि हार्ट अटैक के मामले उन लोगों में भी रिपोर्ट किए जा रहे हैं, जो अक्सर जिम जाते रहे हैं और फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते थे। हार्ट अटैक से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करते हुए कौशांबी थाने में मैक्स हॉस्पिटल द्वारा थाना प्रभारी अंकित तरार और उनकी टीम को डॉक्टर अशरफ और उनकी टीम द्वारा हार्ट अटैक आने पर कैसे बचाव किया जाए तथा सड़क पर हुए एक्सीडेंट से घायल व्यक्ति को किस तरह से प्राथमिक चिकित्सा दी जाए, मिर्गी का दौरा आने पर कैसे बचाव किया जाए, आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए और तुरंत उपचार किया जाए, इसकी जानकारी दी।

निवर्तमान पार्षद डॉ. मनोज गोयल बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। डॉ. मनोज गोयल ने मैक्स अस्पताल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा जिस तरह से लोगों के बीच में जाकर बीमारी से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है, यह एक सकारात्मक पहल है। बढ़ते जोखिमों को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ हृदय रोगों से बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक है, साथ ही हार्ट अटैक आने पर तुरंत क्या किया जाना चाहिए इस बारे में भी सभी लोगों जरूर जानना चाहिए।

सीपीआर जैसे उपायों को प्रयोग में लाकर हार्ट अटैक के बाद भी लोगों की जान बचाई जा सकती है। कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि हार्ट अटैक के बाद तुरंत सीपीआर देकर रोगी को खतरे से बचाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. गोयल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों को सर्टिफिकेट वितरित किया। इस अवसर पर प्रितपाल, निलेश, कैलाश गोयल, वीर सिंह चौहान, हिमांशु सहित क्षेत्र के अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।