हरियाली तीज में बही गीत-संगीत की गंगा, बांधा समां

-महिलाओं के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
-लांयस क्लब गाजियाबाद द्वारा हरियाली तीज व जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

गाजियाबाद। गीत मल्हार गाकर महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीज मल्लिका व तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मटकी सज्जा प्रतियोगिता, मासिच डिब्बी भरो, 16 श्रृंगार, राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा एवं नृत्य व गायन और गेम्स, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया। सखी सावन में सजन लगे प्यारे, देखो खूब हैं निहारे, कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी, मैं तो राधा रानी को मनाऊंगी आदि गीतों का आनंद लिया। लांयस क्लब गाजियाबाद द्वारा आयोजित हरियाली तीज व जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कविनगर लांयस आई हॉस्पिटल सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ लॉ. अनामिका गोयल, लॉ. साधना गर्ग, लॉ. पूनज तॉयल, लॉ. दीप्ति गोयल, लॉ. रश्मि गर्ग, लॉ. लीना गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया। महिलाओं ने हरियाली तीज का कार्यकम में खूब धमाल मचा। इसमें महिलाओं एवं बच्चों ने रैंप वाक आन रेड कारपेट पर चलकर सभी का मन मोह लिया। संस्था व बच्चों ने मिलकर बेस्ट आउट आफ वेस्ट से कपड़े बनाए और उन्हें पहनकर रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगारंग कायक्रमों की छटा बिखर रही थी।
महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत फिल्मी गीत पर डांस से किया। फिर रिमझिम रूनझुन…, तबले की धुन पर गीत की प्रस्तुति ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। महिलाओं ने मनमोहक रंगोली और शिल्प कौशल का भी प्रदर्शन किया। क्षेत्र अध्यक्ष मनोज तायल ने बताया हरियाली तीज हमारे संस्कारों को सिखाती है। सावन के महीने में मनाई जाने वाली हरियाली तीज के दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। जिनमें हरी साड़ी और हरी चूडिय़ों का विशेष महत्व है। दिन-भर स्त्रियां तीज के गीत गाती हैं और नाचती हैं। हरियाली तीज पर झूला झूलने का भी विधान है। स्त्रियां अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलती हैं। कई जगह पति के साथ झूला झूलने की भी परंपरा है। इस मौके पर मनोज तायल, दीपक कांत गुप्ता, मदन मोहन अग्रवाल, विनय गुप्ता, संदीप गोयल, संजीव गर्ग, नवेंदु गर्ग एवं अनूज गोयल उपस्थित रहे।