भाजपा-रालोद समन्वय समिति की पहली बैठक में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लिया संकल्प

-दोनों दलों का एक ही लक्ष्य प्रदेश और देश के किसानों का जीवन हो खुशहाल: अतुल गर्ग

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन है। गाजियाबाद सीट को लेकर दोनों ही दलों के बीच समन्वय समिति की मंगलवार को पहली बैठक आयोजित की गई। लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन में आयोजित बैठक में दोनों दलों के बड़े नेता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर जीत का परचम फहराने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा किया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक नहीं है, बल्कि आगे भी बना रहेगा। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कहा कि दोनों ही दलों का एक ही लक्ष्य प्रदेश और देश के किसानों की खुशहाली और तरक्की है। केंद्र सरकार के कार्यों और योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ले जाकर मोदीजी को तीसरी बार चार सौ से ज्यादा सांसदों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है।

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर सिंह एडवोकेट ने बैठक में यह गठबंधन दलों का नहीं बल्कि दिलों का है। 15 साल पहले भी गठबंधन किया गया था, जिसका काफी सकारात्मक नतीजा आया। भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा एनडीए गठबंधन इस बार 400 पार के नारे को साकार करने की शुरुआत गाजियाबाद की ऐतिहासिक जीत के साथ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक आशु वर्मा ने कहा दालों की मजबूरी कभी-कभी राजनीतिक पृष्ठभूमि में हो सकती है। लेकिन हम सभी के दिल तो पहले से ही मिले हुए थे। क्योंकि किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच बिल्कुल एक जैसी थी दोनों ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे लाभ पहुंचे इसकी सोच पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बारी-बारी से दोनों दलों के परिवार से आए सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताते हुए लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को उनके ऐतिहासिक जीत के लिए आश्वस्त किया।

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह, आरएलडी जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ,महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, विधायक अजीत पाल त्यागी लोकसभा एनडीए प्रत्याशी अतुल गर्ग, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, इंद्रजीत सिंह टीटू, अमरजीत बिड्डी, धर्मपाल, मनवीर चौधरी, अजय वीर चौधरी, ओडी त्यागी, कमल जाटव, बलदेव राज शर्मा, अशोक मोंगा, पृथ्वी सिंह, भूपेंद्र, अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी, सरदार एसपी सिंह, गुंजन शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुनील यादव, राजेश्वर प्रसाद, संदीप त्यागी, प्रदीप चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता दोनों दलों से मौजूद रहे।