34 एटीएम कार्ड, चाकू, नशीली गोलियां और वैगनआर कार बरामद
गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनकी खून पसीने की बैंकों में जमा पंूजी को धोखाधड़ी कर निकालने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 34 एटीएम कार्ड, दो चाकू, 165 नशीली गोलियां और वैगनआर कार बरामद किया है। साहिबाबाद एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि
देर रात एसआई महावीर सिंह टीम के साथ चौहान गेट करहेडा मेंं गश्त कर रही थी। तभी दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। जिनका पीछा कर दबोचा लिया गया। जिनके नाम नितिन पुत्र शोभाराम निवासी लोनी और सन्नी पुत्र शिवनरायण निवासी कासगंज हैं। पूछताछ करने पर शातिरों ने बताया कि हम लोग एटीएम मशीन के पास खड़े रहते थे। उनके एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। अपने पास सुरक्षा के लिए चाकू भी रखते थे तथा इसके साथ-साथ वह नशे के आदि लोगों को नशीली गोलियां भी बेजते थे। साहिबाबाद एसएचओ ने बताया कि आरोपित एटीएम मशीन पर लोगों की मदद करने के बहाने ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। जो कि पिछले 3 वर्षो से लाखों रूपए ठगी की वारदात को अंजाम देते आ रहे है। आरोपित पूर्व में दिल्ली से जेल भी जा चुके है। जेल से छूटने के बाद फिर से ठगी की वारदात को अंजाम देने लगे। जिनके खिलाफ थाने में 5 मुकदमे दर्ज है, इनके अलावा इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। रात भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जिन्हें दबोच लिया गया।
















