संभव जनसुनवाई में अधिकारियों ने मौके पर किया शिकायतों का समाधान, पेश की निस्तारण आख्या

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार नगर निगम में मंगलवा को संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने जन समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राप्त शिकायतों का समाधान कराने के संबधित अधिकारियों को आदेश दिए। जिसमें दीपावली पर्व के उपरांत एकत्र हुए कचरे की सफाई संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसका तत्काल प्रभाव से समाधान कराया गया। साथ ही नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अधिकारियों को अवगत कराया गया कि पर्व के उपरांत सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए शहर को स्वच्छ बनाएं रखने का कार्य तेजी से किया जाए।

इसी क्रम में संभव के अंतर्गत प्राप्त सफाई संबंधित शिकायत का तत्काल समाधान कराया गया। संभव जनसुनवाई में त्योहारों के चलते कम आगंतुक दिखाई दिए। साथ ही यह भी देखा गया कि मौके पर अधिकारी उपस्थित रहे और आने वाले आगंतुकों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराया। संबंधित जोनल प्रभारी व अन्य नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंचकर संभव में प्राप्त शिकायतों का समाधान कराती रही तथा शिकायत कर्ताओं की तत्काल समाधान पर नगर निगम को धन्यवाद प्राप्त हुआ।

पूर्व में प्राप्त शिकायतों की पेश निस्तारण कार्यवाही आख्या
नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही आख्या भी शिकायतकर्ता के समक्ष प्रस्तुत की जाए ताकि शिकायतकर्ता की शिकायत पर होने वाली कार्यवाही से संबंधित को पूरी जानकारी हो। जिसके लिए संबंधित उपस्थित जनों को निगम अधिकारियों ने कार्यवाही रिपोर्ट से अवगत कराया।

मेयर एवं नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार नगर निगम संभव जन सुनवाई के दौरान ना केवल समस्याओं के समाधान करा रहा है। बल्कि कृत कार्यवाही से शिकायतकर्ता को अवगत भी करा रहा है। ताकि पारदर्शिता के साथ-साथ शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जा सकें। संभव जन सुनवाई के दौरान एक शिकायत तथा एक मांग प्राप्त हुई। जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही कराई गई।