गुरु तेग बहादुर की कुर्बानी सदैव याद रखेगा भारत: वीके सिंह

-गुरु साहब के 400वें प्रकाशपर्व पर आयोजित लाइट, सांउड लेजर शो का आयोजन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय एकता व धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
वह उस समय हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए आगे आए जब देश को उनकी जरूरत थी। उनकी कुर्बानी को देश सदैव याद रखेगा। उनकी कुर्बानी के कारण ही आज सभी हिदुस्तानी सुकून से जीवन जी रहे हैं।
यह बातें सोमवार को प्रताप विहार में उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी व गुरुद्वारा दशमेश दरबार द्वारा गुरु साहब के 400वें प्रकाशपर्व पर आयोजित लाइट, सांउड लेजर शो कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व सांसद जनरल (डा0) वीके सिंह ने कही। उन्होंने कहा ऐसे महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। केन्द्र व उत्तर प्रदेश में सरकार किसी वर्ग विशेष या परिवार के लिये नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास व सबका प्रयास के उद्देश्य के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही हैं।उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह छाबड़ा ने कहा कि एकेडमी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के मार्गदर्शन में पहली बार प्रदेश में किसी सरकार ने गुरुओं के गौरवशाली इतिहास से समाज को जोडऩे, छोटे साहिबज़ादों की शहादत को पाठ्यक्रम में शामिल करके व मुख्यमंत्री आवास में गुरुओं के प्रकाशपर्व पर कीर्तन दरबार कराकर समाज को सम्मान देने का कार्य किया है।

मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस पी सिंह ने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले गुरु नानक देव जी के 550वें अब गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाशपर्व पर गौरवशाली इतिहास को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा याद करते हुए व सरकार में भी सिक्ख समाज प्रतिनिधित्व देकर सम्मान देने का किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करता है। प्रबंध समिति के संरक्षक एडवोकेट हरप्रीत सिंह जग्गी ने बताया कि इस लाइट एंड साउंड के लेजर शो के लिए विशेष रूप से पटियाला से कलाकारों की टीम आई थी तथा इसके द्वारा गुरु साहिब के गौरवशाली इतिहास, जीवनी तथा उनके बलिदान की जानकारी दी गई।
समिति द्वारा केन्द्रीय मंत्री जनरल (डा0) वीके सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष स0 गुरविन्दर सिंह छाबड़ा (दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री), मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस पी सिंह व भाजपा महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा, एकेडमी के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी व राजकुमार छाबड़ा का शाल व गुरु साहब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोरोना काल में विशिष्ट योगदान के लिए खालसा हेल्प इंटरनेशनल, निष्काम सेवा समिति (मोदीनगर), गुरुद्वारा सिंह सभा, बजरिया, गुरुद्वारा जी-ब्लॉक व सी-ब्लॉक कविनगर, परमार्थ सेवा समिति, सेवा भारती, शहीद भगत सिंह सेवा दल, गुरुद्वारा नवीन पार्क व राजनगर की टीम, आर के आर्य, इन्दुबाला बग्गा, प्रीति चन्द्रा, मयंक गोयल, राकेश चौहान, इकबाल सिंह सोढी, धर्मेंद्र सिंह सोहल आदि का सम्मान भी किया गया।इसके लिये समस्त गुरुद्वारा प्रबंध समितियों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति विशेष रूप से इस लेजर में रही। प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह बिट्टू व महासचिव सुखविंदर सिंह तथा लीलावती स्कूल के डायरेक्टर अमित बग्गा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, अमित बग्गा, रामबीर सिंह, हरविन्दर सिंह, दयाल सिंह जग्गी, सन्नी सिंह, निर्मल जीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह, रविन्दर सिंह जौली, मनजीत सिंह सेठी, जसबीर सिंह सलूजा, धर्मेंद्र सिंह सोहल, गगनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, एस सी धींगडा, हरदीप सिंह, अजय चोपड़ा, ओमप्रकाश धमीजा, दलजीत सिंह टिम्मी, जसप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।