जनरल बिपिन रावत के कार्यो को भारतवासी रखेंगे याद: राजदेव त्यागी

-गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने दी श्रृद्धांजलि

गाजियाबाद। शहीद भगत सिंह प्रतिमा घंटाघर पर शुक्रवार शाम को गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारियों ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जरनल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित 13 लोगो का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन होने पर श्रृद्धांजलि अर्पित कर, उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा उनके कार्यो को देश का इतिहास हमेशा याद रखेगा। कम समय में ही उन्होंने भारत की सैन्य तैयारियों को दुश्मनों से मुकाबले के लिए नई बुलंदियों पर पहुंचाया। अपनी सेवा के दौरान जनरल रावत को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और सेना पदक से अलंकृत किया गया। जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में बिपिन रावत के अलावा पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा जनरल बिपिन रावत को पूरा देश नम आखों से याद कर रहा है। उपचाराधीन ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान महामंत्री राकेश पचौरी, संजीव देवकमल, अनिल गुप्ता, रोहित कुमार, रविंद्र शर्मा, शैलेश सैनी आदि समस्त दवा व्यापारी उपस्थित थे।