गाजियाबाद। उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का अभिनंदन किया। हाल ही में इंदिरापुरम पुलिस द्वारा 50 हजार इनामी बदमाश को ढेर करने के साथ अन्य बदमाशों को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार। व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाही से उत्साहित व्यापारियों ने सीओ इंदिरापुरम को फूलों का गुलदस्तां भेंट व शॉल ओढाकर अभिनंदन किया।
संरक्षक एवं पार्षद मनोज गोयल ने कहा क्षेत्र में लगातार हो रही लूट व चोरी की वारदातों पर लगभग अकुंश लग गया है। पुलिस की कार्यशैली से भी व्यापारियों में सुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। व्यापारी वर्ग भी बिना किसी डर के अपना व्यापार कर रहा है। नही तो अराधिक वारदातों के चलते व्यापारी वर्ग दहशत के साये में जी रहा था। अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए पूर्व में भी पुलिसाधिकारियों से मुलाकात की थी। जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपराधों पर अकुंश लगाने का काम किया है।
उन्होंने कहा सीओ इंदिरापुरम का व्यापारी एवं आमजन के प्रति व्यवहार बेहद कुशल है। उनकी कार्यशैली भी बहुत ही अलग है। उनकी कार्यशैली के चलते ही इंदिरापुरम क्षेत्र अपराध मुक्त बन रहा है। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव प्रशांत गुप्ता, उपाध्यक्ष ईतेश पोसवाल, अध्यक्ष इंदिरापुरम संजीव गर्ग, अध्यक्ष वसुंधरा राजकुमार राणा, अनुज शर्मा उपाध्यक्ष, अजीत राजवंशी उपाध्यक्ष, अनिल चौहान सचिव ,विमला चौहान सचिव, अवधेश कटियार समाजसेवी, गौरव अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
















