अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल समेत सभी आयामी संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव राघव ने कहा की मैया दुर्गा ने अनेक राक्षसों का संहार किया। दशहरा के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया व भगवान श्रीराम ने राक्षस रावण का वध उसकी संपूर्ण सेना के साथ दशहरे के दिन ही किया था। यह धर्म की अधर्म पर विजय का पर्व है। शस्त्र धारण करना हमारी प्राचीन परंपरा है। सभी हिंदुओं को इस दिन शस्त्र का पूजन करना चाहिए। और अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए संकल्प को दोहराना चाहिए। कि जब सब हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे। अपने देश की रक्षा करेंगे। अपने समाज की रक्षा करेंगे। यह संकल्प लेने का दिन विजयदशमी पर्व है। हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष पवन तोमर ने कहा कि हम सब सनातन धर्म के लोग एक ही पूर्वजों की संतान हैं इसलिए हम सब एक हैं। हमें वर्तमान के परिवेश को ध्यान में रखते हुए सभी कानूनी मर्यादाओं का पालन करते हुए शस्त्र और शास्त्रों को आज भी पूजन करना है। तभी हम मां भारती की रक्षा कर सकेंगे। बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर, तहसील अध्यक्ष मनमोहन, तहसील महामंत्री मनीष कौशिक, नगर सुरक्षा प्रमुख दिनेश, नगर मंत्री निखिल गुप्ता, नगर अध्यक्ष पंकज गिरी, शैलेश तोमर, गोविंदा,विशाल उपाध्याय, भीम सिंह तोमर, गप्पू, अभिषेक, सचिन अमित, आदित्य, विशाल, संटू, धर्मेंद्र, सचिन,अमित आदित्य,विशाल आदि लोग उपस्थित थे।