इश्क का भूत तीन बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम

गाजियाबाद। प्यार की कोई उमर नही होती कब किससे हो जाए पता नही। ऐसा ही एक मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र का है। जहांं एक महिला ने अपने 7 साल के प्यार के लिए अपनी उम्र के आधे उम्र के युवा के चक्कर में अपने तीन बच्चों और पति को भूलकर प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। जहां महिला की मौत हो गई, मगर प्रेमी बच गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं उसके प्रेमी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक महिला को शादी के लिए ब्लैकमेल करता था। शादी न करने पर जहर देकर मार दिया और पुलिस से बचने के लिए खुद भी जहर की पुडिया चाटकर मरने का नाटक कर रहा है। हापुड़ निवासी बबीता (41) ने मोदीनगर में जहर खाकर हत्या कर ली। महिला के साथ-साथ उसके 26 वर्षीय प्रेमी अभिषेक ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन वह बच गया।

महिला हापुड़ शहर में बुलंदशहर रोड पर मोहल्ला नबीकरीम की रहने वाली है। जिसके तीन बच्चे है। हापुड़ निवासी बबीता शर्मा का अपने पति विनय शर्मा और ससुरावालों से भी विवाद चल रहा था। बबीता ने 14 फरवरी 2022 को हापुड़ नगर कोतवाली में एक शिकायत भी दी थी। जिसके अनुसार बबीता की शादी 28 मई 1993 को दिनेश कुमार निवासी हापुड़ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसका दहेज के लिए उत्पीडऩ कर रहे थे। 12 फरवरी 2022 को पति पर मारपीट करके घर से निकालने का आरोप बबीता ने लगाया था। महिला का मोदीनगर निवासी हरमुखपुरी अभिषेक त्रिपाठी (25) से पिछले सात वर्षों से प्रेम संबध था। वो एक निजी कंपनी में जॉब करता है। अभिषेक अक्सर हापुड़ जाता था। वहां उसकी मुलाकात बबीता से हुई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। बबीता मंगलवार शाम करीब 6 बजे बस में बैठकर हापुड़ से मोदीनगर आ गई। वो राज चौपला पर उतरी। उसने अभिषेक को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। आखिरकार रात करीब 11 बजे बबीता सीधे अभिषेक के घर पहुंच गई। अभिषेक को छोड़कर उसके घर कोई नहीं था। पूरा परिवार किसी कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। किसी बात को लेकर दोनो में लड़ाई हो गई। बताया जा रहा है कि बबीता अभिषेक त्रिपाठी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन अभिषेक ने उसको घर में रखने से मना कर दिया। अभिषेक ने बबीता से शादी करने से भी मना कर दिया।

जिसके बाद बबिता ने पुडिया में रखे जहरीला पदार्थ को खा लिया और बेहोश हो गई। अभिषेक को लगा कि वो मजाक कर रही है। सच्चाई परखने के लिए अभिषेक ने फेंकी हुई पुडिय़ा उठाई और उसे चाट लिया। इस पर अभिषेक भी बेहोश होकर गिर पड़ा। इतने में मोहल्ले-पड़ोस के लोग आ गए। दोनों को मोदीनगर के निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां से उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने बबीता शर्मा को मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक अभी अस्पताल में भर्ती है, जिसका उपचार चल रहा है। उससे भी पूछताछ की जाएगी। महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है कि उसे खिलाया गया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।