जीडीए में मानचित्र स्वीकृत कराना अब ज्यादा आसान

गाजियाबाद। जीडीए में मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए अब ज्यादा परेशानी नहीं उठानी होगी। आवासीय से गु्रप हाउसिंग एवं कंपाउंडिंग शुल्क का मानचित्र आसानी से पास हो सकेगा। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश का कहना है कि आवासीय मानचित्र स्वीकृत करने की समयसीमा निर्धारित कर दी गई है। उनका कहना है कि विभागीय शिविर में मानचित्र से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। इससे आवंटियों को राहत मिली है। प्राधिकरण सभागार में लगाए जाने वाले शिविर में दूसरे दिन आवासीय के 3 नक्शे पास किए गए। जबकि कंपाउंडिंग के 5 नक्शे जीडीए उपाध्यक्ष की एप्रुवल के लिए भेजे गए। बुधवार को जीडीए सभागार में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, ओएसडी सुशील कुमार चौबे,ओएसडी संजय कुमार एवं सीएटीपी आशीष शिवुपरी की मौजूदगी में 3 आवासीय नक्शे शिविर मेें स्वीकृत किए गए। जबकि कंपाउंडिंग के 5 नक्शे उपाध्यक्ष की स्वीकृति के लिए उनके पास भेजे गए। जीडीए उपाध्यक्ष की संस्तुति होने के बाद इन नक्शों को भी पास किया जाएगा। दरअसल,उत्तर प्रदेश ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रुवल सिस्टम (यूपीओबीपीएएस)पोर्टल पर जिन लोगों व आर्किटेक्ट को नक्शा अपलोड करने एवं आवेदन करने में दिक्कत आ रही थी। उनकी समस्या के लिए यह शिविर लगाकर समस्या दूर करने के साथ नक्शा पास किए जा रहे हैं। मगंलवार को पहले दिन शिविर में लंबित नक्शों का निस्तारण करते हुए 16 नक्शे पास किए गए थे। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक लगाए गए शिविर में कुल 3 नक्शे ही पास किए गए। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने बताया जिन आवेदकों के नक्शे पास नहीं हो रहे है। वह शिविर में आकर अपनी समस्या बता सकते है। नक्शा पास कराने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। मौके पर निस्तारण किया जाएगा। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार ने नक्शा स्वीकृति के लंबित मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। जीडीए के सीएटीपी आशीष शिवपुरी ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बाद जीडीए में अब तक 1975 नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन जमा किए गए। इनमें से 1609 नक्शे स्वीकृत करने के बाद जारी किए गए। 61 नक्शे शुल्क न जमा किए जाने के कारण लंबित होने के चलते इनका निस्तारण किया जा रहा हैं। नक्शे की रसीद लेकर शिविर में आ सकते हैं।वहीं,शिविर में रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट को भी आमंत्रित किया गया। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए पहले दिन 13 ऑर्किटेक्ट को भी ट्रेनिंग दी गई। जीडीए में लगभग 150 आर्किटेक्ट रजिस्र्ड है। नक्शे इन्हीं के द्वारा अपलोड किए जाते हैं।