जन चौपाल एक सार्थक पहल: नागरिको की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण

शुक्रवार को कविनगर जोन में लगा नगर निगम का चौपाल
पार्कों में टूटे झूले ठीक एवं बारातघर भी होंगे दुरुस्त, कोरोना से बचाव को दिलाई शपथ

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद।
नागरिकों को पूर्व में समस्या के समाधान के लिए नगर निगम और पार्षद के चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं म्युनिसिपल कमिश्रर की जन सार्थक पहल जन चौपाल से लोगों की समस्या का समय रहते निस्तारण हो पा रहा है। इस पहल से जहां नागरिकों को राहत मिल रही है तो वही निगम में शिकायत के निवारण के लिए लगने वाली भीड़ से भी निजात मिल रही है। शुक्रवार को कविनगर जोन के शास्त्रीनगर में जनचौपाल का आयोजन किया गया। मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने पार्कों में टूटे झूले देखकर संबधित अधिकारियों को झूले दुरूस्त करने एवं पार्काे की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान बारातघर की स्थिति को और बेहतर करने एवं सुविधाएं देने की समस्या रखी गई। शास्त्रीनगर में आयोजित जनचौपाल में पार्षद अर्चना सिंह, पार्षद कश्मीरा यादव, राजकुमार नागर, कुसुम त्यागी एवं पार्षद निशा चौधरी उपस्थित थी। इस दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के अलावा निवासियों ने अपनी समस्याएं मेयर एवं म्युनिसिपल कमिश्रर के सामने रखी गई। इस दौरान स्थानी लोगों ने पार्को में झूले की समस्या रखी गई। नाले की समस्या प्रमुख रूप से रखी गई, पार्कों के सौंदर्य करण,लाइट की समस्या सफाई कर्मचारियों की समस्या, बरात घर की समस्या व अन्य समस्याओं को जन चौपाल के माध्यम से अधिकारियों के बीच रखा गया।

इस दौरान मेयर व म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेशित करते हुए समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के लिए कहा गया साथ ही पार्कों में झूले व अन्य कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। जन चौपाल के माध्यम से महापौर द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों अधिकारियों पार्षदों व निवासियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय,एसबीएम नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा,चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथलेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।