उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है: सुनील शर्मा

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
ब्राह्मण समाज मोदीनगर द्वारा पुरानी तहसील परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर मोदीनगर में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार उत्पीडऩ एवं  निरंतर हत्याओं के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ उपरान्त ब्राह्मण आंदोलन के संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, ब्राह्मणों की निरंतर हत्या हो रही है, उत्पीडन हो रहा है, ब्राह्मणों पर अत्याचार किए जा रहे हैं । उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ। इसके चलते प्रदेश से ब्राह्मणों को  पलायन करना पड़ रहा है। ब्राह्मणों के उत्पीडऩ का जीता जागता  उदाहरण शामली जनपद के हसनपुर गांव में देखने को मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के युवाओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ एस के शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने ही सबसे ज्यादा वोट भाजपा को दिया था। आज उन्हीं की हत्या की जा रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना होगा।  इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित सत्येंद्र शर्मा, राजेंद्र कौशिक, राकेश भारद्वाज, वीरेंद्र कौशिक, सुधाकर पांडे, ऋषि शर्मा,  राधा किशन शर्मा, आशीष शर्मा, जनार्दन पांडे, राधेश्याम पांडे, सत्य वीर शर्मा, जितेंद्र पांडे, संजय शर्मा, रामवीर शर्मा, सत्यपाल शर्मा अजीत कुमार शर्मा, नवनीत शर्मा, अरुण कौशिक, घनश्याम शास्त्री, नीरज शास्त्री, शिवकुमार शर्मा, सतीश शर्मा व सत्येंद्र कुमार गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
फोटो न: 3