किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे रालोद एवं सपा नेता
गाजियाबाद। गुरुवार देर रात तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद शुक्रवार सुबह किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के नेता भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलने पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान थे। यूपी गेट पर युग करवट से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर लालकिले पर जो कुछ हुआ वह गलत था, लेकिन इस घटना में किसान शामिल नहीं थे। कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को खराब किया। जयंत चौधरी ने कहा कि बीती शाम से सरकार जिस तरह से किसानों को धरना स्थल से हटाने का प्रयास कर रही है वह न सिर्फ अनैतिक है बल्कि अलोकतांत्रिक भी है।
ऐसे अनैतिक कार्यों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोर्स की ओर से किसानों को घेरने की सूचना मिलते ही रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत कर उन्हें पार्टी की ओर से पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को वापस लेना ही होगा। जबतक ये कानून वापस नहीं होते तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। सरकार के पदाधिकारी और विधायक ने अपने कुछ लोगों के साथ रात में आकर किसानों के साथ बदतमीजी की है। वह किसान के लिए बर्दाश्त नहीं है। रालोद किसानों के साथ मजबूती से खड़ी इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू समेत रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 
वहीं महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि किसानों की लड़ाई में पार्टी उनके साथ है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत से भी बात की और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले दो महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं जबकि देश की सरकार किसानों के खिलाफ षडय़ंत्र रचने का काम कर रही है। लाल किले पर झंडा फहराने वाले शख्स को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर नीरज त्यागी, हिमांशु पाराशर, सचिन, सिद्धार्थ, मनीषा त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, सचिन चौधरी, रवि चौधरी, सनी चौधरी, दीपक आदि मौजूद रहे।
















