ब्राह्मण समाज की हत्याएं होना चिंतनीय विषय: मनोज पांडे

प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे का बरेली और फरीदपुर में हुआ जोरदार स्वागत

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। आज समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे का मुरादाबाद से हरदोई जाते समय बरेली टोल प्लाजा और सीबीगंज एसआरसीएस आईटीआई व फरीदपुर में जबरदस्त स्वागत हुआ। इस दौरान प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष  मनोज पांडेय को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भगवान परशुराम का चित्र देकर स्वागत किया।
समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा की उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को चिन्हित करके किस तरीके से अपराधिक घटनाएं व हत्याएं हो रही हैं यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, जिला अध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे को ज्ञापन देते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या की जा रही हैं अब तक लगभग 600 ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है जिसमें अभी हाल में हुई सहारनपुर गोंडा देवरिया की घटनाएं उल्लेखनीय है सहारनपुर में राम कुमार शर्मा को जिंदा जलाकर मार दिया गया। पूर्णा में पुजारी अतुल बाबा को गोली मार दी गई। देवरिया में हरीश चंद्र द्विवेदी को जनेऊ  तोड़ कर पीटा गया, पेशाब पिलाई गई। इस पर किसी भी घटना में सरकार ने किसी मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की। संगठन के लोगों ने प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे से प्रदेश में हो रहे ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार पर मीडिया के माध्यम एवं सदन में पीडि़तों को न्याय दिलवाने को लेकर आवाज उठाने की मांग की। इस मौके पर जिला महासचिव सतेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, प्रबुद्ध सभा बरेली अध्यक्ष अतुल पाराशरी, विशाल सागर, डॉ राजेश पाराशरी, नूतन शर्मा,  गौरव जसवाल, दीप्ति पांडेय, भारती चौहान, असलम खान, मुकेश पांडेय,  गजेंद्र कुर्मी, वसीम चौधरी, फ़हीम हैदर, अनूप यादव, सीमा श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, आकाश यादव, सिंटू पाठक, राहुल यादव, राजा खान, इरफान अली जाफरी, सोनू दीक्षित, अनुज उपाध्याय, सुमित यादव, अमन शंखधर, पी के मिश्रा, हरिओम पाराशरी, गौरव श्रीवास्तव, चंदन शुक्ला, अचिन शर्मा मौजूद रहे ।