-किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

कृषि में आधुनिकता का समावेश होना बहुत जरूरी: कामेश्वर सिंह

गाजियाबाद। किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। केन्द्र के प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं प्रदान कर रही है। कृषि में आधुनिकता का समावेश होना बहुत ही जरूरी है। किसानों को तकनीकी रूप से और सक्षम बनाने तथा उनकी हर अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। यह बातें शनिवार को जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसको हम सब जन जन तक पहुंचेंगे और जनता का पुन: विश्वास हासिल करेंगे। हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय है सरकार पूरी ताकत से अंत्योदय हेतु काम कर रही है। एनएच 24 कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के पास किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज व गौरव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संजय कांत शर्मा, भारत भाटी, विराट सिंह, विकास डागर, आशा सिंह, तिलोक चौधरी, मनवीर नागर, नवनीत गुप्ता, आदेश चौधरी, मुकेश राणा, सुभाष चंद, पंकज, राज, ललित सिंहोते, अरविंद चंद, शरद शर्मा, बॉबी नागर, मनोज यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, रोहित राय, ऋषभ जैन, पार्थ पंडित, राकेश कोरी, ब्रज भूषण शर्मा, योगेश शर्मा, जितेंद्र यादव, टीटू शर्मा, करण भारद्वाज, शिवम शर्मा, विशाल शर्मा, सागर शर्मा, वंश भारद्वाज, रोबिन सागवान, नवीन गौतम, राहुल शर्मा, अशोक शर्मा, किरण सिंह, प्रेमलता कोरी, सुरेंद्र शिंदे, सतीश यादव, मनोज गुप्ता, राकेश भगत, सुधीर शर्मा, गोलू शर्मा, अर्जुन शर्मा, महरौली वंश भारद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसानों ने फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।