पालिका अधिकारी सेवा संघ के उपाध्यक्ष बने केके भड़ाना

– बोले केके भड़ाना संघ की आवाज करेंगे बुंलद, अधिशासी अधिकारियों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय 

उदय भूमि ब्यूरो

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन नगर विकास निदेशालय लखनऊ में संपन्न हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव हुआ। जिसमें दादरी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए वहीं, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के सामान्य निर्वाचन में कृष्ण कुमार भड़ाना को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सेवा संघ की चुनाव समिति की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने भड़ाना को इस बावत प्रमाण पत्र जारी किया।

बता दें कि केके भड़ाना नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के अधिशासी अधिकारी हैं। अपनी बेबाक  शैली और पालिका कैडर के अधिकारियों केेे हित में जोरदार ढंग से आवाज रखनेेे के लिए जाने जाते हैं। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार भड़ाना का संघ के पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर बधार्ई दी। कृष्ण कुमार भड़ाना ने कहा कि बतौर उपाध्यक्ष मेरी पहली प्राथमिकता होगी वेतन की विसंगतियों को दूर कराना। उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने इस बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हम सभी एक होकर अपने हक के लिए लड़ेंगे सभी को न्याय मिलेगा। जरूरत है सभी एक होकर कार्य करें। उन्होने कहा अब किसी भी नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी के साथ किए जा रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी सभी जायज मांगों को पूरा करने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। जो भी जायज सुविधाएं अभी तक नहीं मिल रही है उन्हें पूरा कराया जाएगा। इस दौरान लोनी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता समेत विभिन्न जनपदों के नगर पालिकाओं के अधिसाशी अधिकारी मौजूद रहे।