डॉ केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन

-आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति से अलग हो रही युवा पीढ़ी: सतीश चंद अग्रवाल

मोदीनगर। भारत विकास परिषद मोदीनगर द्वारा शुक्रवार को डॉक्टर केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में भारत जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 250 छात्रों ने परीक्षा दी। भारत को जानो प्रतियोगिता मे भारतीय संस्कृति भारतीय संविधान स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में, भारत के राजाओं और उनकी भारत को आजाद कराने में भूमिका, प्राचीन भारत का इतिहास, प्रमुख समाजसुधारक भारत के ऐतिहासिक स्थल आदि के विषय में सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भारत के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। आज छात्रों को भारत के इतिहास के विषय में कोई जानकारी नहीं है। भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर भारतीय संस्कृति भारतीय संविधान विधार्थियों के अंदर नैतिकता का विकास देश के प्रति प्रेम, गर्व, समर्पण का भाव जाग्रत करना है।

हमार बच्चे जिज्ञासु हों उनको भारत की प्राचीन, संस्कृति धर्म, भूगोल, इतिहास, विज्ञान तथा संतो ऋषियों और महापुरषों के साथ-साथ प्राकृतिक संपदा तकनीकी उद्योग इत्यादि की जानकारी प्रदान करना है। प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल ने बताया की इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में देश की संस्कृति विभिन्न धरोहर इतिहास व वर्तमान के बारे में जानकारी मिलती है तथा उनके सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है। उन्होंने बताया भारत की संस्कृति व सभ्यता का तर्क व वैज्ञानिक आधार रहा है, जिसने पूरे विश्व को जीवन मार्ग पर चलना सिखाया, तभी भारत को ‘विश्व गुरु जैसी उपमाओं से अलंकृत किया जाता रहा है।

लेकिन वर्तमान में समाज का अधिकांश वर्ग आधुनिकता की अंधी दौड़ में अपनी संस्कृति व संस्कारों को भुला चुका है। भारत विकास परिषद के सहयोग से यह सब संभव हो सकेगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्रों को प्रांत स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। भारत विकास परिषद के पधाधिकारी विश्व बंधु और उनके सहयोगी इस अवसर पर उपस्थित रहे। परीक्षा संचालन में गौरव त्यागी, अजय कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।