कौशांबी के सर्वांगीण विकास में केडब्लूए बनेगा मददगार, रोहित सरीन बने अध्यक्ष

  • नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को मनोज गोयल ने दी बधाई

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित उदयगिरि अपार्टमेंट में कौशांबी के सर्वांगीण विकास के लिए मंगलवार को कौशांबी आरडब्ल्यूए सोसायटी एवं कालोनियों के निवासियों की बहुप्रतीक्षित बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य कौशाम्बी के सर्वांगीण विकास के लिए एक समिति का गठन करना था। जो समस्त कौशांबी के सर्वांगीण विकास और यहां की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करें। कौशाम्बी निवासियों और कौशाम्बी निगम पार्षद की मौजूदगी में कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। रोहित सरीन के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। रोहित सरीन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विनय माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, महासचिव सोभा रानी बर्णबाल, सचिव नीता जैन, सचिव शवेताभ शास्त्री (एडवोकेट), मीडिया प्रभारी सुधीश अग्रवाल नियुक्त किए गये।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलों का गुलदस्तां भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन होने से अब क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उसका निस्तारण किया जाएगा। एसोसिएशन का गठन न होने के चलते सोसायटी की समस्या का निराकरण नही हो पा रहा था। मगर अब उनकी समस्या का समय रहते निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान कमल आबराय, राकेश गुप्ता, कौशांबी के अनेक सोसाईटी, आरडब्ल्यूए, कालोनी के निवासी लोग एकत्रित रहे।