गाजियाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण निरंतर भयावह रूप ले रहा है। राकेश मार्ग पर कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के लॉ विभाग के लिपिक अनिल त्यागी की भी कोरोना ने जान ले ली। 7 अप्रैल को आईटीएस मोहन नगर में चुनाव ड्यूटी की थी। मंगलवार सुबह जीडीए में तैनात क्लर्क अनिल कुमार त्यागी की मंगलवार की सुबह 4 बजे कोरोना संक्रमित होने के चलते मौत हो गई। अनिल त्यगाी चुनाव ड्यूटी में गए थे। वहीं पर कोरोना संक्रमित हो गए थे। इनका परिवार भी कोरोना संक्रमित है। अनिल त्यागी की पत्नी,बेटा, बेटी है। वहीं राजेश कुमार मिश्रा जीडीए लिपिक भी कोरोना संक्रमित हो गये है। वह शिवम हॉस्पिटल राजनगर में भर्ती थे, कोरोना के कारण उन्हें चंद्र लक्ष्मी वसुंधरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जीडीए कर्मचारियों ने जीडीए में कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाने के लिए कैंप नहीं लगवाए जाने को लेकर अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया। देश के प्रधानमंत्री द्वारा समय रहते पीडि़तों की खोज करने एवं उनके समय रहते उपचार आदि पर जोर दे रहे हैं, लेकिन जिले के स्वास्थ्य विभाग की कनटेनमेंट जोन से जुड़ी साइट 15 तारीख के बाद अपडेट नहीं की गई है। दुर्भाग्य पूर्ण पहलू ये है कि सिविल डिफेंस द्वारा कोरोना की पड़ताल के लिए कैंप लगाए जा रहे थे। जानकारी में लाया गया कि प्रशासन द्वारा इन कैंपों के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है। प्राधिकरण के कर्मचारी 2020 में हुए कोरोना कैंप से ड्यूटी दे रहे है, लेकिन अभी तक उनके वैक्सीन लगाने के लिए कैंप नही लगाया गया है। जिस कारण प्राधिकरण के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
















