-कोविड-19 टीकाकरण: 200 लोगों को लगाई गई प्रथम या द्वितीय डोज
-अब तक दस हजार से ज्यादा लोग लगवा चुके कोविशील्ड टीका
गाजियाबाद। लायंस आई हॉस्पिटल में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण किया गया। कोविड-19 की महामारी में लायन्स आई हॉस्पिटल जनवरी 2021 से लगातार भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम को जनमानस तक पहुंचाने में कार्यरत है। इस श्रंखला में गुरुवार को कोविड-19 मुफ्त टीकाकरण का आयोजन 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए किया गया, जिसमे करीब 200 लोगों को प्रथम या द्वितीय डोज देकर उन्हें आने वाले समय में इस महामारी से लडऩे के लिए एक सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। एक बात का यहां पर जिक्र करना आवश्यक है कि अब तक लायन्स आई हॉस्पिटल परिसर में दस हजार से ज्यादा लोग कोविशील्ड टीका लगवा चुके हैं, जिसमे से 4000 डोसेस सरकार की तरफ से फ्री लग चुकी हैं एवं 6000 डोसेज लायन्स आई हॉस्पिटल की तरफ से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर लग चुकी है। भविष्य में भी भारत सरकार की इस योजना के तहत जनमानस को इसी तरह लाभान्वित करते रहेंगे। टीकाकरण आयोजन में लायन्स आई हॉस्पिटल के चेयरमैन लॉयन दीपक कांत गुप्ता, सचिव लॉयन संदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष लॉयन मनोज तायल, नोडल ऑफिसर्स लाइन मुकुल अग्रवाल, शैलेश गर्ग के अतिरिक्त लॉयन जयवेंद्र गुप्ता, लॉयन प्रदीप गुप्ता ऑटो, लॉयन योगेश कंसल, लॉयन बसंत अग्रवाल, लॉयन प्रदीप गुप्ता, लॉयन सुबोध अग्रवाल, लॉयन संदीप गोयल, लॉयन संजीव गर्ग, महिला सदस्य लॉयन अनुदीप गुप्ता, लॉयन रागिनी गर्ग आदि मौजूद रहे इस आयोजन को सफल बनाने में हॉस्पिटल स्टाफ राकेश उपाध्याय, प्रतीक शर्मा, अनुज सिंह, रविंद्र कुमार, आनंद सिंह एवं लवली गांधी सुलुजा और शालू का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी लायन्स आई हॉस्पिटल परिवार के सभी सदस्य गाजियाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन के गुप्ता, डॉ. विश्राम सिंह, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. मथुरिया एवं उनके पूरे स्टाफ का इस टीकाकरण प्रोग्राम को पिछले छह माह से निरंतर लायन्स आई हॉस्पिटल में प्रायोजित कराने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
















