गाजियाबाद। शराब के शौकीन अगले तीन दिन तक जाम नही छलका पाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि 9 अप्रैल को गाजियाबाद जिले में मतदान कराया जाना है। चुनाव से पहले शासन के आदेश पर शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। गाजियाबाद से सटे नोएडा में शराब की बिक्री पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नही है। यूपी एमएलसी चुनाव में मेरठ-गाजियाबाद सीट पर 9 अप्रैल को मतदाना होना है। इसके मद्देनजर गाजियाबाद में कुल 11 मतदान केन्द्र बनाए गये है। जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। जिले में कुल 799 मतदाता हैं। एमएलसी चुनाव के चलते गाजियाबाद में आचार संहिता लागू है। इसके चलते गुरूवार शाम 4 बजे से लेकर 9 अप्रैल की शाम 4 बजे तक जनपद में शराब की सभी दुकानें बंद करा दी गई है। जनपद में स्थित समस्त दुकानों, होटलों, रेस्त्रां, क्लबों और शराब बेचने व वितरण करने वाले अन्य स्थानों यथा देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। उधर आबकारी विभाग भी एकाएक सक्रिय हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बंदी अवधि में यदि शराब की कोई दुकान खुलने की शिकायत मिलती है तो संबधित संचालक के खिलाफ नियमानुुसार कार्रवाई की जाएगी। शराब की दुकानों पर विभाग भी लगातार नजर रखेगा।
11 मतदान केन्द्र, 799 मतदाता
गाजियाबाद में जिला पंचायत कार्यालय कविनगर, खोड़ा नगर पालिका परिषद कार्यालय, फरीदनगर नगर पंचायत,डासना नगर पंचायत कार्यालय,पतला नगर पंचायत, निवाड़ी नगर पंचायत, मोदीनगर नगर पालिका परिषद कार्यालय,भोजपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय, मुरादनगर खंड विकास अधिकारी कार्यालय,लोनी खंड विकास अधिकारी एवं रजापुर ब्लॉक खंड विकास अधिकारी कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया हैं। इसमें नगर निगम के 100 पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायत के सभासद, जिला पंचायत के 14 सदस्यों द्वारा वोट डाले जाएंगे। एमएलसी चुनाव के लिए 9 अपै्रल को डाले जाने वाले वोट के लिए पोलिंग पार्टी में 60 कार्मिक शामिल किए गए है। इनमें 16 रिजर्व में रखे गए हैं। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 5 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक सेंटर पर एक वीडियोग्राफी टीम, 11 माइक्रो आब्र्जवर बनाए गए है।
















