अंतिम संस्कार की लाइन में लगे कोराना संक्रमित मृतक, परिजनों का हंगामा
गाजियाबाद। कोरोना के बीच गुरूवार को हिण्डन मोक्ष स्थली पर उस वक्त हंगामा खडा हो गया, जब कोरोना के चलते मौत का शिकार हुए लोगों के शव वेटिंग में रखवा दिए गए। हंगामे को देखते हुए तीन शवों के लकडी आधारित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कराए गए। इसके बाबवजूद कई शवों को अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग में रखा गया है। तड़के से शमशान घाट पर कोरोना के चलते मौत का शिकार हुए लोगों के शवों को लाए जाने का क्रम ऐसा लगा कि एक के बाद एक बॉडी पहुंचने लगी। यू तो जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए बिजली शवदाह गृह की व्यवस्था की गई है, इसके बावजूद भी दूसरे लोगों के अंतिम संस्कार का नंबर नहीं आ रहा था। आसमान से बरसती आग के बीच जब लोगों के सब्र का बांध टूट गया तो लोगों ने जबरदस्त तरीके से हंगामा किया। हंगामें को देखते हुए तीन लोगों का अंतिम संस्कार लकडी आधारित शवदाह गृह पर अंतिम संस्कार कराया गया। इसके बावजूद कई शवों को अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग में रखवाया गया है। सूत्र बताते है कि दोपहर एक बजे तक दस से ज्यादा बाडी कोरोना के चलते मौत का शिकार लोगों लायी जा चुकी है,जबकि साधारण तरीके से मरने वालों की वाडी की संख्या देखी जाए तो वह तीस से ज्यादा है। सूत्र बताते है कि देखा जाए तो कोरोना के चलते हर रोज पांच से छह लोगों की मौत हो रही है।















