महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट इंदिरापुरम गाजियाबाद ईकाई का गठन, श्रवण गर्ग बने अध्यक्ष

गाजियाबाद। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट इंदिरापुरम गाजियाबाद की मीटिंग लाइफ व्रसिटी में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चयन किया गया। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण व वैश्य अग्रवाल समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना व आपस में भाईचारा को कायम रखना व जरुरतमंदों की सहायता करना। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता को संयोजक का दायित्व दिया गया। श्रवण गर्ग अध्यक्ष, शिव गुप्ता (सीए) महासचिव, प्रदीप कुमार जगदम्बा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संयोजक ट्रस्ट अनिल जैन ने बताया नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। सभी का मात्र एक ही उद्देश्य है। महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण व वैश्य अग्रवाल समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।

उन्होंने बताया संस्था द्वारा कोरोना काल में असहाय, वंचित, विप्रवर, छात्रों व मजदूर वर्ग की अपार सेवा करने का कार्य किया गया। समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की परम्परा को हजारों साल के बाद भी जिंदा रखा है। महाराजा अग्रसेन लोकतंत्र के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि अपनों में अपनापन सभी देखते है लेकिन अग्र समाज के लोग दूसरों में अपनापन देखते है। धन कमाना और दान देना दोनों ही गुण अग्रवाल समाज के पास है। यह हमेशा लोक कल्याण और सबकी भलाई की सोचते है। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। सामाजिक कार्यों के साथ अन्य कार्यों की भी जल्द रूपरेखा तैयार कर भविष्य में सामाजिक कार्यों को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।