गाजियाबाद। कोरोना महामारी के दौर में कई संगठनों व लोगों ने संक्रमण का प्रसार रोकने और दूसरों को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दिया। पूरी तरह निस्वार्थ भाव से समाज हित में सतत सक्रिय ऐसे लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए रोटरी द्वारा विभिन्न संस्थाओं के पदााधिकारियों को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मन्नि किया गया। आईएमएस गाजियाबाद में रोटरी द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी पवन कुमार व गर्वनर अशोक अग्रवाल द्वारा कोरोना महामारी के दौरान निस्वार्थ जनसेवा के लिए समाजिक संगठन महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) के प्रदेश अध्यक्ष प्रीत पाल खोसला एवं जिलाध्यक्ष चौधरी मोहित मालिक को उत्कृष्ट नागरिक सम्मान से नवाजा गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीत पाल खोसला ने बताया कि यह प्रोत्साहित करने वाला पुरस्कार है, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। हम निस्वार्थ कार्य के सिद्धांत को गंभीरता से लेते हैं और हमारे स्वयंसेवकों ने निष्काम कर्म की भावना को आत्मसात किया है। यह पुरस्कार हमारे स्वयंसेवकों की इसी भावना को सम्मानित करता है। उन्होंने कहा भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर किसी पर कहर बन कर टूटी थी। ऑक्सीजन की किल्लत और अस्पतालों में बेड ना मिलने के कारण लोगों की इलाज ना मिलने से मौत हो रही थी। इसी बीच लोगों की मदद के लिए संस्थान के पदाधिकारियों ने जो कार्य किया है। वह सराहनीय है।













