उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री देंगे कैलाश भवन का तोहफा
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि शनिवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैलाश मानसरोवर भवन का उद्घाटन करेंगे। कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इंदिरापुरम के शक्ति खंड चार में करीब नौ हजार वर्गमीटर जमीन पर निर्मित भवन में सौ कमरे बनाए गए हैं। इस भवन के निर्माण में जयपुर से लाए गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। 
सीएम योगी आज कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण करेंगे। इस भवन के निर्माण से अब चार धाम के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन के साथ-साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी कार्यक्रम की तैयारियों चल रही है। जिला प्रशासन और भाजपा दोनों ही नहीं चाहते कि लोकार्पण के कार्यक्रम में कहीं कोई कोर कसर रह जाए। हालांकि किसान आंदोलन के चलते जिला प्रशासन काफी सजग है, क्योंकि कार्यक्रम स्थल से यूपी गेट की दूरी महज 5 किलोमीटर है, जहां हजारों किसान धरना दिए हुए है। भाजपा नेता एवं निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि आज भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे,जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि भवन में कैलाश मानसरोवर भवन के यात्रियों को पूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही चार धाम यात्रा पर जाने वाले और लद्दाख यात्रा पर जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जिसका खाका प्रशासन ने तैयार किया है। बता दें कि इंदिरापुरम के शक्ति खंड में जीडीए की करीब 9000 वर्ग मीटर जमीन पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से कैलाश मानसरोवर भवन बनाया गया है। यह भवन एक चार मंजिला इमारत है, जिसका निर्माण बहुत ही शानदार रूप में किया गया है। इसमें करीब 100 कमरे हैं जहां 280 तीर्थयात्रियों के रुकने की व्यवस्था है। इसके अलावा पुस्तकालय, आडिटोरियम,डायनिग हॉल और दवाई घर भी है। यहां करीब 188 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह भी बनाई गई है। गत वर्ष 31 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री द्वारा इसका शिलायंस किया गया था। उन्होने कहा कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन योगी सरकार की आस्था और प्रतिबद्धता का प्रतीक है योगी सरकार ने एक और प्रदेश को उन्नति का मार्ग पर अग्रसर किया है वहीं दूसरी और धार्मिक आस्थाओं को भी एक नई ऊंचाई प्रदान की है ऐसे में प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
















