मानव सेवा समिति राशन बांटकर जरूरतमंदों की कर रहा मदद

-70 परिवारों को बांटा राशन, लोगों की मदद करना हम सबका प्रथम दायित्व

गाजियाबाद। कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रभावी लॉकडाउन ने दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी दुकानदारों की रोजी छिन ली है। उनके समक्ष उत्पन्न भोजन की समस्या के समाधान के लिए जिले के समाजसेवी और सामाजिक संगठन आगे आकर जरूरतमंद की मदद कर रहेें है। पिछले लॉकडाउन में इन लोगों को प्रशासन की ओर से मदद मिल गई थी। लेकिन इस लॉकडाउन में उन्हें प्रशासन की ओर से कोर्ई मदद नही मिली। जिस कारण रिक्शा-ठेला चालक, चाय-पान के छोटे दुकानदार, फेरी करने, फुटपाथ और रेहड़ी पर दुकान लगाने वाले हजारों परिवारों के समक्ष आमदनी का कोई जरिया न होने से घर में चूल्हा जल पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंद लोगों की मदद का बीडा उठाया है। गुरूवार को मानव सेवा समिति इंदिरापुरम इकाई गाजियाबाद द्वारा अभय खंड, न्याय खंड, मकनपुर विस्तार कॉलोनी और खोड़ा कॉलोनी के परिवारों का चयन करके जिन परिवारों का कोरोना महामारी के कारण पूरे महीने कोई काम धंधा नहीं रहा, कहीं से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली उन परिवारों को मानव सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, संरक्षक हेमंत बाजपेई की उपस्थिति में लगभग 70 परिवारों को अभय खंड में राशन बांटा गया। जिस किसी परिवार में बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया है, ऐसे परिवारों के अनाथ बच्चों का जिन का निवास स्थान इंदिरापुरम ,वैशाली और वसुंधरा में है, उन बच्चों की मानव सेवा समिति योजनाबद्ध तरीके से उनका हमेशा सहयोग करेगी। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा कोरोना महामारी से परेशान ऐसे परिवारों के बच्चे जिनके माता-पिता अब नहीं है और उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है, उन बच्चों से संबंधित उनको देखभाल करने के लिए अध्यक्ष सतीश अरोड़ा से9810070900 और महासचिव मोहन गुप्ता से 98919 93447 पर संपर्क करें, जिनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होने कहा सेवा ही मनुष्य का धर्म है। इस महामारी में हर जरूरतमंद को राशन मुहैया कराना हमारा लक्ष्य है जिसपर हमारी टीम नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। हम सबका प्रथम दायित्व है कि हमारे आपास कोई भी भाई या उसका परिवार भूखा ना सोए। एक समय का भोजन खाने के लिए भी कोरोना महामारी के कारण कुछ परिवारों के पास पर्याप्त पैसे नहीं है और वह लोग सम्मान पूर्वक कम पैसों में खाना खाना चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए मानव सेवा समिति शनिवार से इंदिरापुरम में एक रसोई के द्वारा बहुत कम मूल्य पर थाली देने की योजना बना रही है। ताकि गाजियाबाद में कोई व्यक्ति भूखा ना सो पाए।