गाजियाबाद। जिले में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के हाथ को थामने का काम संस्थाएं बखूबी कर रही हैं। ऐसे परिवारों को जिनके पास भोजन का साधन नहीं है, उन तक भोजन और रासहन पहुंचाया जा रहा है। मानव सेवा समिति ( इंदिरापुरम इकाई) गाजियाबाद द्वारा पिछले करीब तीन माह से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर सभंव प्रयास कर रही है। जनपद में लॉकडाउन खत्म हुए करीब एक माह हो चुका है, मगर वीकेंड लॉकडाउन जारी है। समिति का उद्देश्य है कि कोई धन के आभाव में भूखा न सोए, इसी उद्देश्य के साथ समिति के पदाधिकारी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है। रविवार को मानव सेवा समिति द्वारा शुक्र बाजार चौक गुप्ता एसोसिएट पर करीब 250 लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया।
समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से काफी लोगों का व्यापार बंद चल रहा है। जिससे उन पर काम करने वाले लोग आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। अगर समाज के लोग, जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, तो गाजियाबाद में पैसे के अभाव के कारण कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। आज इस बात की विशेष आवश्यकता है कि समाज के लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सरकार अपनी ओर से काफी मदद कर रही है, परंतु महामारी को देखते हुए यह काफी नहीं है। भंडारे में मुख्य रूप से अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, संरक्षक हेमंत बाजपेई, अंकुर गुप्ता, शिव मित्तल, प्रियंका, पिंकी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।














