नारी के रूप अनेक बेटी, बहू कभी मां बनकर अपना फर्ज निभाती है: डॉ. सपना बंसल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भारत विकास परिषद वैशाली निवेदिता द्वारा नारी तुझे सलाम ऑनलाइन कार्यक्रम में शहीदों को किया याद

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारत विकास परिषद वैशाली निवेदिता द्वारा नारी तुझे सलाम ऑनलाइन कार्यक्रम वीरगति को प्राप्त हुए शहीद परिवार की पत्नियों-माताओं एवं बहनों को समर्पित करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर आशा शर्मा, निगम पार्षद अर्पणा गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष ममता शर्मा, सुप्रसिद्ध कवित्री सुरभि सप्रू, इंदु वार्ष्णेय एवं सेतु अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन शैल अग्रवाल ने एवं मां सरस्वती का वंदन अनीता जैन ने किया। डॉ पूनम सिंह ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला की महिमा का वर्णन किया। सनाया गुप्ता ने आरंभ है प्रचंड गान की प्रस्तुति की। तत्पश्चात शील कपूर ने फिल्म औरत से नारी के ऊपर बहुत सुंदर गीत गाया। अलका खंडेलवाल ने कविता मैं नारी हूं को संबोधित किया। रमा गुप्ता एवं अभिरती गुप्ता ने बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी मेयर आशा शर्मा ने सराहना की। निशा जैन ने भी नारी दशा पर अपनी कविता का पाठ किया। किरण श्रीवास्तव ने इतनी शक्ति हमें देना दाता बहुत सुंदर गान किया। डॉ सपना बंसल ने अपने विचार रखते हुए कहा अपमान मत करना नारी का इनसे जग चलता है और पुरुष जन्म लेकर इन्हीं की कोख में पड़ता है पलता है। शहीद परिवार से सारिका गुलाटी एवं उषा राणा ने कहा कि निवेदिता शाखा ने शहीद परिवार के सदस्यों को याद किया, वरना हमारा अस्तित्व तो उस ईट की तरह है जो भवन निर्माण में नीचे दफन हो जाती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और प्रस्तुतियों ने महिला ऊर्जा, सशक्तिकरण, महिला उद्यमी, महिला विकास एवं राजनीति में भागीदारी पर चर्चा परिचर्चा की। इस दौरान रमा गुप्ता, पूनम गोयल, बबीता गुप्ता, पूनम सिंह, सेतु अग्रवाल, ममता शर्मा, इंदु वार्ष्णेय, अंजना गुप्ता, आशा शर्मा, अपर्णा गोयल, अनीता जैन, शैल अग्रवाल, अभिरति गुप्ता, सुरभि अग्रवाल, राशि, उषा राणा, मीनू शर्मा, सारिका, अलका खंडेलवाल, शनाया गुप्ता, निशा जैन, शील कपूर, सुरभि सप्रू, किरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।