माता जानकी रामलीला कमेटी का गठन, आरके आर्य बने अध्यक्ष

गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-12 क्षेत्र के लोगों की शुक्रवार को आरके आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अभी तक सेक्टर-12 प्रताप विहार में राम लीला मंचन का आयोजन नहीं किया जाता है। जबकि सेक्टर-11 प्रताप विहार में विभिन्न तीन स्थानों पर दशकों से रामलीला मंचन होता आ रहा है। इसलिए इस बार काफी समय से विभिन्न ब्लॉकों के लोग दशहरा उत्सव से पूर्व रामलीला मंचन की निरन्तर मांग करते आ रहे है। पूरे महानगर, देश में रामलीला मंचन की धूम मचती है और प्रताप विहार सेक्टर-12 क्षेत्र इससे वंचित है।

रामलीला मंचन के माध्यम से अपनी संस्कृति से अवगत कराया जाता है। इन सभी बातों तथा क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उक्त बैठक में सर्व सम्मति से माता जानकी रामलीला कमेटी का गठन किया गया। बैठक में संरक्षक धर्मेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष आरके आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महासचिव डीडी शर्मा, सचिव दीपक यादव, समन्वयक महेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद सारस्वत, मीडिया सचिव केपी सिंह, सांस्कृतिक सचिव अजय त्यागी, संगठन सचिव स्टोर राजेन्द्र शर्मा, सह सचिव गोपाल गौतम को नियुक्त किया गया। नवगठित रामलीला कमेटी नियमानुसार शांति-सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।