गाजियाबाद। बढ़ती सर्दी के मद्देनजर मेयर आशा शर्मा ने बुधवार को कविनगर स्थित पार्क में 18 गरीब नागरिकों को कम्बल और स्वेटर वितरित किए। इस दौरान 2 महिला एवं 16 पुरुष उपस्थिति रहे। इस दौरान मेयर आशा शर्मा ने बताया की इस समय सर्दी बहुत है। 
आपकी सुविधा के लिए यह कम्बल और स्वेटर दिए गए हैं, जिससे आप स्वयं एवं अपने परिवार को सर्दी से बचा सकें और सही सलामत रहें। उन्होंने बताया कि आप सभी आस-पास मजदूरी करके अपने परिवार का पालन करते हैं, मगर जब आप कार्य करने जाएं तो सर्दी से बचाव के लिए सही रूप से कपड़े पहन कर जाएं। इस दौरान सभी मजदूरों ने मेयर का धन्यवाद कर उत्साह प्रकट किया।
















