मेयर ने विजयनगर जोन के अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्र्देश

नारियल फोड़कर पार्क का किया उद्घाटन

गाजियाबाद। विजयनगर पार्षद चम्पा माहोर वार्ड-15 पार्क का मेयर आशा शर्मा ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मेयर आशा शर्मा जब स्थल पर पहुंची तो पार्क के गेट पर ताला लगा देख खोलने के लिए कहा। जो कि पड़ोसी व्यक्ति ने पार्क का 1/4 भाग पर निर्माण किया हुआ था। जिसको देख मेयर ने संबधित अधिकारियों को तत्काल बुलाकर फटकार लगाई। थोड़ी ही दूरी पर सारी ग्रीन बेल्ट पर पक्का निर्माण एवं नाले पर भी पक्का निर्माण किया हुआ है। पिछले वर्ष इसी नाले के एक पहलू में गिरकर बच्चे की जान चली गई थी। लेकिन जिसके बाद भी गैरजिम्मेदार लोगों ने किसी की जान की परवाह किए 33 हजार की बिजली की लाइन के नीचे ग्रीन बेल्ट उसके बराबर में नाला पर अवैध अतिक्रमण किया था।

मेयर ने स्थानीय लोगों को कहा कि अपनी जान कि परवाह नहीं है। मेयर ने संबधित अधिकारियों को बुलाकर तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर आशा शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर उदघाटन किया। मेयर ने कहा यह भूमि सरकारी है। पिछले वर्ष एक बच्चे के नाले में गिरने से मौत हो गई। उसी समय आपको अतिक्रमण मुक्त करने को कहा गया था। मेयर ने जोनल प्राभारी को 10 दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए अलाउंस करने के आदेश दिए। मेयर ने कहा कि अगर कोर्ई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ उसके खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। इस दौरान जोनल अधिकारी, सुनील कुमार इंस्पेक्टर, योगेन्द्र यादव इंस्पेक्टर, पवन कुमार, अभिषेक, पूनम सिंह, दिनेश शर्मा उद्यान अधिकारी, देवी सिंह एई, एस के सरोज जेई, पार्षद सुनील यादव, विवेक गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।