मेयर ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म वस्त्र

गाजियाबाद। वॉइस ऑफ गाजियाबाद के संस्थापक गौरव स्वामी ने मेयर आशा शर्मा एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के साथ मिलकर कौशांबी में गर्म कपड़ो का वितरण किया। एक और जहां कड़ाके की सर्दी जाने का नाम नही ले रही, ऐसे में कौशांबी इलाके में जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े बांटे गये। मेयर आशा शर्मा ने कहा चाहे कॉरोना महामारी के मास्क बाँटने हो या भूखे निर्धन लोगों को खाना पहुंचाना हो, हर समय हर मुश्किल घड़ी में जनपद की सामाजिक संस्थाए लगातार समाज सेवा कर रही है।

गौरव स्वामी ने बताया की वे इन सभी तरह के प्रयास जो समाज के लिए हितकारी हो, या समाज से जुड़े हो उन्हें करने में पहले भी कभी पीछे नही हटे और न आगे कभी हटेंगे। इस दौरान राकेश स्वामी,ललित गुप्ता, सीएस गुप्ता, अरुण स्वामी, आरके मित्तल, लोकेश चौधरी हिमांशु स्वामी, सौरभ गुप्ता, सुचित स्वामी, शिव कुमार, वरुण शर्मा, अमित जैन, दीप्ति स्वामी, रश्मी स्वामी, कामिनी भदोरिया, शलिनी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।