राधा कृष्णा पार्क में बने ओपन जीम का मेयर ने किया लोकार्पण
गाजियाबाद। शहर के लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जिम जाते हैं। साथ ही सुबह के समय टहलते भी हैं। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए नगर निगम के वार्ड नंबर-78 शालीमार गार्डन के राधा कृष्णा पार्क में रविवार को ओपन जिम का लोकार्पण मेयर आशा शर्मा एवं भाजपा के महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। ओपन जिम पर करीब 10 लाख की लागत आई है। नागरिकों की मांग पर ओपन जिम खोला गया है।
मेयर आशा शर्मा ने कहा कि वार्ड-78 की पार्षद ओमवती बेहद कर्मठ हैं। वार्ड के विकास के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। इस स्थान के लिए जो भी विकास के वादे किए गए हैं, उनको इनके कार्यकाल से पहले पूरा किया जाएगा। महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि नागरिक इस ओपन जिम का फायदा उठाएं और खुद को स्वस्थ बनाए रखें। पप्पू पहलवान ने कहा कि यह जिम आपको आज से समर्पित है, लेकिन इसका ध्यान भी आपको ही रखना है। 
जिम के लिए कार्ड बनाया जाएगा ताकि बाहरी लोग व्यवस्था को भंग ना कर सकें। पुरुष सुबह 7-10 एवं महिलाएं सुबह 10-2 तक प्रयोग कर सकते है। इस मौके पर हरचरण गुप्ता, डीएन कॉल, प्रतीक माथुर, मेहकार कसाना, देवेंद्र चौहान, आरके गुप्ता, राकेश तोमर, प्रशांत, शिव शर्मा, सुरेश कसाना, अतुल रावत, अरविंद राणा, प्रेम त्यागी, राम निवास बंसल, शत्रुघन लाल, सुनीता चौहान, अनु चौधरी, राज जैन, इंदु तोमर आदि मौजूद रहे।
















