सड़क एवं पाइप लाइन कार्य का मेयर ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। वार्ड 10 डीएलएफ में गुरूवार को मेयर आशा शर्मा ने ए ब्लॉक के रोड और पानी की लाइन कार्य का उद्घाटन किया। मेयर ने बताया कि कुछ महीने पहले हमारी भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता प्रियंका पांडे के घर आई थी। उसी दौरान मेरी नजर सड़क पर पड़ी थी। प्रियंका से पूछा भी की आपने कभी सड़क के लिए कहा क्यों नही तब प्रियंका द्वारा बताया गया कि मुझे पता है आप सब देख रही है तभी मैंने वहाँ से निकलकर सड़क का व्यय अनुमान बनवाकर 35 लाख का टेंडर की प्रक्रिया में लगवाया। लेकिन स्थानीय पार्षद भी लगातार संपर्क में बने रहे और अपने वार्डो के कार्यो को कराते रहे तभी जाकर इतना कार्य वार्ड में हो पाया है एवं इसी प्रकार हमारी सरकार और हम विकास करते रहेंगें। इस दौरान वार्ड के प्रमुख लोग राकेश जैन, प्रियंका पांडे, कांता भटनागर, समीर गुप्ता, राजकुमार शर्मा, योगेंद्र राणा, विजेंद्र भाई, हुकम चंद, शांति मेहता, नवीन भाई, दुर्गा जोशी, शोभाराम, विनोद दुबे, गौरव श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जाटव, राजा चरण एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।