नगर निगम सफाई मित्रों को करेगा सम्मन्नित

नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा एसबीएम के नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सफाई मित्रों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही उनको सम्मानित भी किया जा रहा है। जिसको एक कदम आगे बढ़ते हुए नगर निगम मुख्यालय में एक बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें बेस्ट एम्पलाई ऑफ द मंथ की तर्ज पर अति उत्कृष्ट सफाई मित्रों की फोटो को लगाया जाएगा। साथ ही उनको सम्मन्नित किया जाएगा।

गाजियाबाद। नगर निगम जहां सुंदर, स्वच्छ शहर बना रहा है। दिन प्रतिदिन स्वच्छता की लहर वार्ड के हर क्षेत्र में पहुंच रही है। वहीं सफाई मित्रों के सम्मान का भी विशेष ध्यान रख रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों को प्रत्येक माह में सम्मानित किया जाता है। जिससे सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन हो रहा है। सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए सिटी जोन के सफाई मित्रों को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रत्येक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड से दो सफाई मित्रों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। साथ ही अन्य सफाई मित्रों को भी बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित किया जाता है। जिससे पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था का कार्य किया जाता है। जिसके लिए क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा भी सफाई मित्रों का ध्यान रखते हुए उनको समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाता है ताकि शहर में स्वच्छता बरकरार बनी रहें।

अति उत्कृष्ट सफाई मित्रों की निगम मुख्यालय में चस्पा होगी फोटो
नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा एसबीएम के नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सफाई मित्रों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही उनको सम्मानित भी किया जा रहा है। जिसको एक कदम आगे बढ़ते हुए नगर निगम मुख्यालय में एक बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें बेस्ट एम्पलाई ऑफ द मंथ की तर्ज पर अति उत्कृष्ट सफाई मित्रों की फोटो को लगाया जाएगा। साथ ही उनको सम्मन्नित किया जाएगा। जो कि एक सराहनीय पहल है। जिससे अंतिम स्तर पर कार्य करने वाले सफाई मित्रों में कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लगन से कार्य करेंगे। नगर निगम द्वारा पार्षदों की विशेष सहयोग से शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू किया जाता है। सफाई मित्रों के अच्छे प्रदर्शन के लिए उनके कार्यों की सराहना भी की जाती है। प्रत्येक माह में उत्कृष्ट सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। अति उत्कृष्ट कार्य करने पर उनकी फोटो को भी नगर निगम मुख्यालय में चस्पा किया जाएगा। इसी के साथ शहर वासियों को भी स्वच्छता में सहयोग करने की अपील सफाई मित्रों के माध्यम से की जाती है।